रहस्य कथा – लड़की के गले में 3 घंटे लिपटा रहा सांप और फिर…

0
628

यह एक ऐसी घटना है जो की आज सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है, इस में एक लड़की के गले में 3 घंटे तक एक जहरीला सांप लिपटा रहा और लड़की सोती रही पर जैसे ही वह सांप उस लड़की से हटा, लड़की एकदम बेहोश हो गई। इस घटना के बारे में कोई भी सही से नहीं बता पा रहा है कि आखिर यह घटना क्यों और किस लिए हुई पर यह घटना वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। यह घटना उत्तरप्रदेश के कानपुर के ही अरखैया थाना क्षेत्र घटी है। इस घटना में खुशबू नामक लड़की जब अपने घर में सो रही थी, तभी उसके गले में एक सांप आ कर लिपट गया और करीब 3 घंटे तक वह उसके गले में ही रहा, बाद में लड़की बेहोश हो गई। करीब 2 घंटे बाद जब वह लड़की होश में आई तो उसने लोगों को बताया कि उसके सपने में सोते समय नाग देवता आये थे और उन्होंने कहा था कि वह उससे मिलने आ रहें हैं।

girlImage Source:

लड़की के पिता का नाम श्रवण कुमार है और वे खेती का कार्य करते हैं, उन्होंने बताया कि उनकी लड़की खुशबू दोपहर को घर के बरामदे में सो रही थी और उसकी चाची रानी घर का काम कर रही थी, रानी ने खुशबू को उठाने के लिए जैसे ही उसकी चादर हटाई, उसने देखा की खुशबू के गले में सांप लिपटा हुआ है। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गए और उस समय वहां पर श्रवण कुमार तथा अन्य लोग भी आ गए। इस दृश्य को देख कर लोग लड़की पर लिपटे सांप पर फूल चढ़ाने लगें और सांप ने भी अपना फन ऊपर उठा लिया। इस दौरान लड़की बेसुध अवस्था में थी और लोगों को अपना हाथ उठा कर आशीर्वाद दे रही थी तथा लड़की ने उस समय कई लोगों को उनकी परेशानी का हल भी बताया। इस प्रकार से सांप करीब 3 घंटे तक लड़की के गले में लिपटा रहा पर लड़की को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here