फैशन के बारे में जानने वाले इस बात को जानते हैं कि अब पुराना फैशन दोबारा से लौट कर आ रहा है, वह भी बिल्कुल नए स्टाइल के साथ। अगर आप गौर करेंगे तो पहले चलने वाले बेल बॉटम्स आजकल प्लाजो के नाम से युवा लड़कियों द्वारा खूब पसंद किये जा रहे हैं। साथ ही 70 के दशक में चलने वाले फ्लोरल प्रिंट्स शर्ट्स अब एक बार फिर से फैशन में हैं।
सर्दियों का सीज़न है और इस मौसम में शॉल्स के रूप में पुराना फैशन फिर से लौट आया है। एक वक्त था जब शॉल अधिकतर बड़े उम्र के लोग या महिलाएं ही पहनना पसंद करती थीं, लेकिन अब युवा लड़कियों के बीच इनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। यहां हम आपको शॉल्स की कुछ अलग-अलग किस्मों के बारे में बता रहे हैं। अगर ये आर्टिकल पढ़कर आप भी शॉल खरीदने का मन बनाते हैं, तो इससे आपको काफी मदद मिलेगी।
पश्मीना शॉल
पश्मीना शॉल काफी सॉफ्ट और गर्म होती है। पश्मीना एक तरह का कश्मीरी फैब्रिक है। पश्मीना को हाथ से या मशीन दोनों तरह से बनाया जाता है, लेकिन हाथ से बुनी पश्मीना शॉल को ज्यादा बेहतर माना जाता है। यह शॉल छूने में जितनी गर्म होती है उतनी ही सुन्दर देखने में भी होती है। पश्मीना एक उत्तम क्वालिटी की शॉल होती है और देखने में काफी क्लासी लगती है।
 Image Source :http://www.sz-wholesale.com/
Image Source :http://www.sz-wholesale.com/
जमावर शॉल
यह शॉल्स अपनी सुंदरता और लक्ज़री के लिए जानी जाती हैं। इस शॉल को बहुत नरम धागों से बनाया जाता है। इसलिए इसे अमीरी के सिम्बल के तौर पर भी देखा जाता है। यह शॉल्स मार्केट में विभिन्न रंगों, डिज़ाइन, पैटर्न में उपलब्ध है। इसे लेकर आप काफी सुन्दर और एलीगेंट लगेंगी।
 Image Source :http://cdn.shopify.com/
Image Source :http://cdn.shopify.com/
सिल्क शॉल
सिल्क शॉल को मौसम के अनुकूल ढलने की अपनी क्षमता की वजह से काफी पसंद किया जाता है। सिल्क शॉल्स सिर्फ सर्दियों के ही सीजन में नहीं बल्कि किसी भी मौसम या अवसर पर ली जा सकती है। यह देखने में काफी सुन्दर होती है। सिल्क शॉल को गर्म बनाने के लिए इसमें ऊन मिलाई जाती है। सिल्क शॉल्स की सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मांग है।
 Image Source :http://www.lisamckaywriting.com/
Image Source :http://www.lisamckaywriting.com/
वूलन शॉल
इसे प्योर वूल से बनाया जाता है। यह शॉल्स काफी गर्म होती है। मार्केट में हर तरह के वूलन शॉल्स उपलब्ध हैं। आप किसी भी रंग या वूल का शॉल अपने लिए पसंद कर सकती हैं। यह काफी गरम होती हैं। इन्हें मफलर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 Image Source :https://thegeekanthropologist.files.wordpress.com/
Image Source :https://thegeekanthropologist.files.wordpress.com/
फैंसी शॉल
फैंसी शॉल्स आजकल काफी पसंद की जाती है। यह इतनी सुन्दर और हल्की होती हैं कि लड़कियों की बीच आजकल यह फैशन स्टेटमेंट बनी हुई हैं। कुछ लड़कियां तो इन्हें गर्मियों में भी अपने पास रखती हैं। हल्की होने की वजह से इसका इस्तेमाल एसी की ठंडक से बचने के लिए भी किया जाता है। लड़कियां इसे स्टोल के रूप में भी अपने पास रखती हैं।

