जिंदा नागिन को चबा कर निगल गया यह शख्स

0
271

आज हम आपको एक ऐसे युवक से मिलवा रहें हैं जो की एक जिंदा नागिन को चबा कर निगल गया और अभी भी वह जिंदा ही है। आइये जानते हैं इस घटना के बारे में। यह घटना इंदौर की है, यहां रहने वाले विनोद सूर्यवंशी को शराब पीने की आदत थी, यह युवक 28 साल का है हालही में यह युवक शराब के नशें में घर पर आया। विनोद को नशा था इसलिए घर आकर सो गया। इस अवस्था में विनोद का मुंह खुला हुआ था और कुछ समय बाद विनोद को ऐसा आभास हुआ जैसे की उसके मुहं में किसी ने कुछ डाला हो। विनोद ने अपने मुंह में पड़ी चीज को नींद में ही अपने दांतों से काट कर खा लिया।

naag2

image source : 

कुछ समय बाद विनोद को अपनी मां की चीख़े सुनाई दी और इससे विनोद की नींद खुल गई। विनोद की मां जोरो से चीख रही थी तब विनोद को पता लगा की उसने नींद में जिंदा नागिन का सिर काट कर निगल लिया है। इतना होने के बाद में विनोद की मां उसको लेकर एक बाबा के पास में गई ताकि उसकी झाड़-फंक हो सकें और उसको सांप का जहर न चढ़ें। बाबा ने विनोद की झाड़-फूंक की और उसको नमक खिलाया जिसके खाते ही विनोद को उल्टी आ गई और उसके पेट से नागिन का सिर बाहर निकल आया। नागिन का सिर देख कर बाबा भी घबरा गया और विनोद को अस्पताल ले जाने की बात कह दी। इसके बाद में विनोद की मां उसको लेकर अस्पताल गई और डाक्टरों को सारी घटना की जानकारी दी जिसको सुनकर डाक्टर भी चकित हुए और उन्होंने जल्दी ही विनोद का उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान डाक्टरों ने विनोद को कई इंजेक्शन भी लगाए। कुछ समय बाद वह सामान्य हो गया था। ठीक होने के बाद में विनोद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here