यह जनाब है एलियंस के वंशज, आप भी जानिए इनसे जुड़ी कहानी को

0
359
एलियंस

 

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पिछले लंबे समय से एलियंस के ऊपर खोज चल रही हैं। इसी बीच एक ऐसा शख्स सामने आया हैं जो खुद को एलियंस का वंशज बताता हैं। इस शख्स का नाम “क्लोड वॉरिलॉन” हैं। एलियंस के बारे में जब भी चर्चा होती हैं तो बहुत से लोग अपना अपना मत रखते हैं और दावा करते हैं कि उनका विश्वास सही हैं। मगर आम लोग ऐसे किसी भी दावे को सही नहीं मानते हैं।

एलियंसImage Source: 

आज हम आपको इसी बारे में बता रहें हैं। दरअसल यरुशलम के कुछ लोगों का यह विश्वास हैं कि वह सभी एलियंस के वंशज हैं। इन लोगों में से ही एक शख्स हैं क्लोड वॉरिलॉन। जोकि एक पत्रकार रह चुके हैं और इनका दावा हैं कि ये 1974 में एलियन से मिले हैं। क्लोड कहते हैं कि इस घटना के बाद उनको पता लग गया कि जितने भी लोग हैं वह एलियंस की ही संतान हैं। वॉरिलॉन के इस बयान के बाद दुनिया के जितने भी लोग खुद को एलियन का वंशज मानते हैं उन्होंने खुद को क्लोड वॉरिलॉन से जोड़ लिया। इस प्रकार बहुत से लोगों का एक नया समूह बन गया जोकि “रेलियंस” के नाम से जाने जाते हैं।

एलियंसImage Source: 

रेलियंस नामक इस समूह के लोगों की मान्यता हैं कि पृथ्वी पर इंसानो की प्रजाति एलियंस के पहले वंशज इलोहिम से ही शुरू हुई थी। इस प्रकार इलोहिम ही उनके ईश्वर हैं और उनके स्वागत के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए जो भी लोग खुद को एलियंस के वंशज मानते हैं उन लोगों को क्लोड अपने संघठन में शामिल कर लेते हैं। क्लोड ने इलोहिम के लिए एक ख़ास प्रकार का भवन बनवाया हैं। उन्होंने इस भवन को एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल एंबेसी का नाम दिया हैं। उन्होंने एक मॉक स्पेसशिप भी निर्मित कराई हैं और उसी में बैठ कर वे लोगों से बात करते हैं। इस ख़ास भवन में क्लोड लोगों से एलियंस के अस्तित्व तथा उनसे जुड़ी अपनी यादें ताजा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here