जन्म के बाद से अब तक की सभी घटनाएं याद हैं इस लड़की को, जानें इसके बारे में

0
360

 

आज के समय के व्यक्ति को एक वर्ष पहले की कोई बात ठीक से याद नहीं रहती, पर आज हम आपको जिस लड़की से मिलवा रहें हैं उसको जन्म लेने के बाद से अब तक की सभी बातें अच्छे से याद हैं। जी हां, आज हम आपको मिला रहें हैं एक ऐसी लड़की से जिसकी याददाश्त इतनी तीव्र है कि उसको अपने जन्म के 12 दिन बाद से वर्तमान तक की सभी बातें अच्छी तरह से याद हैं। इस लड़की की इस मेमोरी को देखकर बड़े-बड़े विद्वान भी दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस लड़की के बारे में।

image source:

आपको बता दें कि इस लड़की का नाम “रेबेका शैरॉक” है और इस लड़की के पास बेहद तेज मेमोरी है। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे लोगों की दुनिया में संख्या मात्र 80 है, जिनके पास में ऐसी असाधारण स्मरण शक्ति है। आपको हम यह भी बता दें कि हैरी पॉटर की किताब का हर शब्द रेबेका को आज तक याद है। रेबेका शैरॉक को अपने जन्म के बाद की सभी घटनाएं याद हैं।

उनको यहां तक पता है कि उनको उनके पहले जन्मदिन पर उन्हें क्या गिफ्ट मिला था, उस दिन उन्होंने क्या कपड़े पहने थे और कैसा मौसम था। रेबेका शैरॉक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की निवासी है और उनकी इस मेमोरी को देखकर लोग चकित हो जाते हैं। रेबेका को यहां तक याद है कि जन्म के 12 वें दिन उनके पेरेंट्स ने उनको गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर रख कर उनकी तस्वीर ली थी। इस प्रकार से रेबेका को अपने जन्म के बाद की हर घटना अच्छे से याद है। वैज्ञानिकों की मानें तो उनके पास हाइली सुपीरियर ऑटोबायॉग्रफिकल मेमरी (एचएसएएम) है जो की बहुत ही दुर्लभ होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here