अजूबाः पांच हजार साल पुराना यह पेड़ बदल रहा अपना लिंग

0
825

पेड़ पौधे हमारे जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। वातावरण की सुरक्षा के साथ-साथ ये जीव, जंतुओं को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अब तक आपने कई प्रकार के पेड़, पौधों को देखा या उनके बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको जिस पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में शायद आपने कभी नहीं सुना होगा। यह पेड़ है स्कॉटलैंड के पर्थशायर में। इस पेड़ की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पेड़ अपना लिंग परिवर्तित कर ले रहा है।

इस पेड़ के बारे में आपको बता दें कि पिछले पांच हजार साल तक यह मेल रहा। इसमें ना तो कोई फूल आये और ना ही फल, लेकिन बीते कुछ दिनों से अचानक ही इसमें बड़ा परिवर्तन नजर आने लगा। अब इस पेड़ में अपने आप ही फीमेल की क्वालिटी नजर आ रही है। इस पेड़ में बीज अंकुरित होते देखे जा रहे हैं। इस अजूबे से वनस्पति वैज्ञानिक भी अचंभित हैं कि आखिर यह कैसे संभव है।

This five thousand year old tree changes the gender 1Image Source:

जानकारी के मुताबिक स्कॉटलैंड के पर्थशायर में स्थित यह पेड़ फोर्टिंगाल यू नाम से पुकारा जाता है। करीब पांच हजार साल से इस पेड़ में नर पेड़ की सभी क्वालिटी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से अचानक ही इस पेड़ में बड़े बदलाव नजर आने लगे। बदलाव यह है कि अब इस पेड़ में बीज अंकुरित होने लगे हैं। यही नहीं इसमें रेड बैरीज भी हो रही हैं, जो सामान्यतया फीमेल पेड़ पर होती हैं। इसी से यह बात जाहिर हो रही है कि इस पेड़ का सेक्स परिवर्तित हो रहा है। हालांकि यह परिवर्तन सिर्फ पेड़ के एक छोटे से हिस्से में हो रहा है। इससे इस बात का भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पेड़ में अभी सेक्स के परिवर्तन की शुरूआत है। हो सकता है आने वाले दिनों में यह पेड़ पूरी तरह से मादा पेड़ में बदल जाये।

वैज्ञानिकों को इस बात की आशंका-
वनस्पति विशेषज्ञों का यह मानना है कि यह बिल्कुल अलग तरह की परिस्थिति है। यह बदलाव क्यों हो रहा है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन हो सकता है कि यह परिवर्तन पर्यावरण में बढ़ते दबाव की वजह से हो रहा हो। शोध पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here