जापानी गुड़िया बनी देसी छोरे की दुल्हन

0
586

कहते हैं जब किसी से प्यार होता है तो वह हर सीमाओं को पार कर जाता है, क्योंकि प्यार अंधा होता है, वो ना तो जाति देखता है, ना ही धर्म, सिर्फ अपने प्यार को पाने की चाहत में व्यक्ति हर बंधन तोड़ देता है, कुछ ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला हमारे ही देश में, जिसमें भारत का ही एक लड़का जपानी गुड़िया को दुल्हन बनाकर अपने देश ले आया। इस बेमिसाल जोड़ी को देख सभी लोग बड़े ही आश्चर्य से इस जपानी गुड़िया का स्वागत कर रहें थे।

मिर्जापुर जिले के औरईया में रहने वाले निखिल ने अभी हाल ही में एक जापानी लड़की आयुमी से शादी करके उसे भारतीय दुल्हन बनाया है। उत्तरप्रदेश के मिर्ज़ापुर में हुई यह शादी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। जहां पर भारतीय मेहमानों के साथ जपानी मेहमानों की भी खास झलक देखने को मिल। दोनों संस्कृति का मिलता जुलता रूप सभी को आकर्षित कर रहा था और इन्हीं बीच दुल्हन बन आई जापान की लड़की एक गुड़िया के समान दिख रही थी। सभी लोगों के बीच रहकर गंगा के किनारे रहने वाले छोरे निखिल ने जापानी लड़की आयुमी के साथ सात फेरे लेकर उसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया और जन्म जन्मांतर तक साथ रहने के वादा किया।

इन युगल प्रेमियों की लव स्टोरी भी अन्य प्रेम कहानियों की तरह ही काफी मजेदार है। इन दोनों की मुलाकात 2013 में एक कॉलेज फंक्शन के दौरान हुई थी, इस फंक्शन के समय बीएचयू के छात्रों को जापान से आए छात्रों के लिए खाना बनाना होता है। ये खाना जापान के लोगों के पसंद का होता है और इसी फंक्शन के दौरान निखिल और आयुमी की मुलाकात हुई थी। फिर बातचीत दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में और प्यार शादी में। पर इस शादी के लिए पहले लड़के के परिवार वाले राजी नहीं थे, पर लड़के की हट के सामने उन्हें झुकना ही पड़ा। इसी तरह से आयुमी के घरवालें भी काफी मशक्कत के बाद राजी हुए।
अब यह जापानी गुड़िया भारत की बहू बन गई है और वह भारत में शादी रचा कर अपने सच्चे प्यार के साथ राजी खुशी रह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here