आसमान से गिरी ये तीन वस्तुएं बनी हैं कौतूहल का विषय

0
318

अंतरिक्ष की ओर-छोर का किसी को पता नहीं है। यहां कितने ग्रह और आकाशगंगायें हैं, किसी को नहीं मालूम। काफी लम्बे समय से दुनिया के बहुत से वैज्ञानिक अन्य ग्रहों पर जीवन होने के बारे में पता लगा रहे हैं पर अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। वहीं, उड़नतश्तरी जैसी वस्तुएं भी अनेक बार देखी गई हैं। आकाश के ऊपर के रहस्य अभी भी बरकरार हैं। हाल ही में एक ऐसा नया मामला प्रकाश में आया है जिसमें कोई उड़नतश्तरी तो नजर नहीं आई, पर कुछ खास तरह की तीन अलग- अलग वस्तुएं मिली हैं। जिसके बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि ये अंतरिक्ष से गिरी हुई वस्तुएं हैं।

Video Source:

यह मामला है वियतनाम के येन बाइ व तुयेन कुआंग राज्य का है। यहां के टीवी चैनलों का दावा है कि यहां पर ये तीनों वस्तुएं आसमान से गिरी हैं। ये तीनों वस्तुएं दिखने में किसी मेटल बॉल जैसी हैं, जिनका वजन 250 ग्राम, 6 किलो और 45 किलो है। फिलहाल वियतनाम का रक्षा मंत्रालय और यहां के अंतरिक्ष वैज्ञानिक इनके ऊपर रिसर्च करने में जुटे हुए हैं। वियतनाम का मानना है कि इन तीनों वस्तुओं का आसमान से गिरना रूस के अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा भी हो सकता है। वहीं, सोचने वाली बात यह है कि यदि यान से कोई वस्तु जमीन पर गिरती है तो पृथ्वी की कक्षा में आने पर खुद ब खुद वह नष्ट हो जाती है या टुकड़े-टुकड़े हो जाती है। तो आखिर इन वस्तुओं के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष यान को दुर्घटना से बचने के लिए किए गए प्रयासों में भी कभी-कभी ऐसा होता है कि उनकी कुछ चीजें या यान के कुछ टुकड़े नीचे आ जाते हैं। फ़िलहाल इन तीनों चीजों पर रिसर्च चल रही है और अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाए हैं।

space ball2Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here