ये 5 खूबसूरत महिलाएं हैं दुनिया की सबसे खूंखार खिलाड़ी

0
488

देखा जाए तो दुनिया में पुरुषवाद अधिक रहा है। धार्मिक कार्यों से लेकर खतरनाक और चुनौतीपूण् कार्यों में भी पुरुष ही आगे रहे, पर 20वीं सदी के बाद महिलाओं में काफी बदलाव देखा गया। महिलाएं घर से बाहर निकल कर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चलने लगी। फिर उसके कदम बढ़ते ही चले गए। हर क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित किया। यही नहीं आतंकवादी संगठनों में भी महिलाओं की पैठ हो चुकी है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही स्त्रियों के बारे में बता रहे हैं जो दिखने में भले ही मासूम और खूबसूरत हैं पर उनके कार्यों ने दुनिया में बड़ी हलचल मचा दी।

1- हसना- ये महिला नवम्बर 2015 में पेरिस में हुए आतंकी हमलों में शामिल थी। उसने खुद को बम से उड़ा लिया था। इस महिला ने आतंकी संगठन के साथ मिलकर और भी कई घटनाओं को अंजाम दिया था। मूल रूप से यह मोरक्को की निवासी थी और सन् 1973 में परिवार के साथ आकर पेरिस में बस गई थी।

TERRORIST hasnaImage Source:

2- हयात बोमोदिनी- यह 26 वर्षीय महिला पेरिस के “शार्ली एबदो” पत्रिका के दफ्तर पर हुए हमले में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक थी। इस महिला का जन्म फ्रांस में हुआ था और वह अन्य मामलों में भी संदिग्ध रही है।

TERRORIST hayat boumeddiene

3- मिसेज टेरर- यह ISIS नाम के आतंकी संगठन की पहली महिला फियादीन आतंकी थी। वह आतंकवाद में महिलाओं की भागीदारी का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी। इसे मिसेज टेरर का नाम दिया गया। साथ ही इसे उम्म हुसैन और सकीना हुसैन के नाम से भी जाना जाता है। यह फ़िलहाल IS में महिलाओं को फियादीन बनने की ट्रेनिंग दे रही है।

TERRORIST misses terror

4- व्हाइट विडो समांथा- इस महिला आतंकी को लंदन धमाकों के बाद सबसे बड़ी पहचान मिली। इस महिला का जन्म 5 दिसम्बर 1983 को उत्तरी आयरलैंड में हुआ था। वह 2005 से 2007 तक गायब रही पर बाद में इसके IS से जुड़ने की खबरें आईं। 2012 में मोम्बासा में मैच देख रहे लोगों पर ग्रेनेड से हमला कर यह महिला लोगों की नजर में आई। हालांकि 2014 में इसकी मौत की खबर आ चुकी है।

TERRORIST SAMANTHA LYUTHVETImage Source:

5- जोएन केसिमर्ड- भले ही 2015 की आतंकी घटनाओं में इसका नाम न हो पर आतंक की दुनिया में इसकी पहचान बहुत पुरानी रही है। यह उस दौर की महिला थी जब अलकायदा का वजूद नहीं था, पर उस समय भी अमेरिका इस औरत के नाम से कांपता था। यहां तक कि FBI ने इस महिला आतंकी पर 1 अरब का ईनाम रखा था। इस आतंकी को पुलिस वालों की निर्ममता से हत्या करने के कारण जाना जाता था। उम्र कैद होने के बाद भी यह महिला अमेरिका की जेल से भाग निकली। इस खबर ने अमेरिका के रक्षातंत्र पर सवाल खड़े कर दिए थे। बाद में उसके क्यूबा में होने की खबर आई।

TERRORIST john chesimard

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here