कछुएं और गाय की दोस्ती की ये तस्वीरें हो रहीं है वायरल, देखिये यहां

0
394
कछुएं और गाय की दोस्ती

आपके बहुत से दोस्त होंगे पर क्या आपने किसी कछुएं और गाय की दोस्ती देखी है। हालही में इन दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसी कारण से आज हम  आपको इन कछुएं और गाय की दोस्ती की वह कहने बताने जा रहें हैं। जिसको जानकर आप हैरान रह जायेंगे। देखा जाएं तो दोस्ती अपने आप में प्रेम की पहली शुरुआत होती है। हम लोग जिनसे प्रेम करते हैं। सबसे पहले उनसे कहीं न कहीं मित्रता ही होती है। मित्रता के बाद हमें दूसरे शख्स पर विश्वास आता है और उसके बाद ही दोनों के बीच प्रेम का अंकुर फूटता है।

कछुएं और गाय की दोस्तीImage source:

इस प्रकार से देखा जाएं तो मित्रता ही प्रेम का द्वार है। प्रेम का कोई अपना चेहरा नहीं होता है। यह किसी से भी हो सकता है। हम लोग अपने पिता, अपनी बहन तथा अपने संबंधियों से प्रेम करते ही हैं। असल में प्रेम सिर्फ एक अहसास होता है जो बिना आवाज किये ही अपना अहसास छोड़ देता है। वर्तमान में एक गे तथा कछुयें के बीच के प्रेम और दोस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। ये तस्वीरें इस बात को साबित करती हैं की प्रेम किसी से भी हो सकता है। यहां तक की 2 जानवरों तथा अलग अलग प्रजातियों के जीवों के बीच भी।

कछुएं और गाय की दोस्तीImage source:

ये तस्वीरें थाईलैंड के फेटचाबुरी से सामने आई है और सभी लोग इनको पसंद कर रहें हैं। वाइल्डलाइफ फ्रेंड्स फाउंडेशन थाईलैंड की और से ये तस्वीरें शेयर की गई है। तस्वीरों में दिखाई पड़ रहें कछुयें का नाम “Leonardo” है जो की 2013 में WFFT में रह रहा है। साल 2016 में गाय के रूप में इस कछुयें को अपना एक साथी मिला। इस गाय का नाम Simon है। इसका एक पैर नहीं है। यह गाय अपनी मां से बिछड़ गई थी जिसके बाद उसको यहां लाया गया था। ये दोनों अब साथ ही में खाते-पीते तथा साथ ही घूमते हैं। इन दोनों की दोस्ती अब लोगों के बीच एक मिसाल बन चुकी है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें खूब शेयर की जा रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here