Hang Son Doong हैं दुनियां की सबसे बड़ी गुफा, देखिये तस्वीरें

0
735
Hang Son Doong

आपने कई बड़ी गुफाओं के बारे में सुना जरूर होगा पर क्या आप दुनियां की सबसे बड़ी गुफा के बारे में जानते हैं। आपको बता दें की हालही में एक ऐसी गुफा का पता लगाया गया है। इस गुफा का नाम Hang Son Doong है जो की दुनियां की सबसे बड़ी बड़ी गुफा है। मान्यता है की इस गुफा की खोज सबसे पहले 1991 में ‘हो खान नामक एक व्यक्ति द्वारा की गई थी पर भयंकर अंधेरे और पानी की आवाज के कारण वह इस गुफा के अंदर नहीं जा पाया। तब से लेकर इस गुफा से दुनियां के लोग अनजान ही थे।

Hang Son DoongImage source:

2009 में ब्रिटिश केव रिसर्च एसोसिएशन ने एक अभियान के तहत इस गुफा का मुआइना किया और लोगों के सामने इसकी कुछ तस्वीरों को रखा पर अभी भी लोग इसके पुरे परिचय तथा दृश्यों से अनजान ही रहें। इसका कारण थी एक 2000 मीटर की दीवार। 2010 में इस दीवार को गिराया गया तथा Hang Son Doong गुफा के अंदर जाने का रास्ता खोला गया।

Hang Son DoongImage source:

इस गुफा के अंदर जाते ही एक नई दुनियां सामने आई। यह गुफा वियतनाम के जंगलों में है और यहां की पहली गुफा से 5 गुना ज्यादा बड़ी भी है। आपको बता दें की मलेशिया स्थित ‘Deer Cave’ गुफा दुनियां की अब तक की सबसे बड़ी गुफा मानी जाती थी पर यह गुफा उससे भी 2 गुना ज्यादा बड़ी है। इस प्रकार से यह गुफा ही दुनियां की सबसे बड़ी गुफा है। आपको बता दें की इस गुफा की लंबाई 9 किमी की है। वहीं दूसरी और इसकी चौड़ाई 200 मीटर तथा ऊंचाई 150 मीटर की है।

Hang Son DoongImage source:

इस गुफा को 2013 में पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था पर आज भी इस गुफा में प्रतिवर्ष करीब 220 लोगों को जानें की ही इजाजत मिलती है। यह Hang Son Doong गुफा इतनी विशाल है की इसमें स्वयं ही बादल बन जाते हैं। इस गुफा में जानें वाले लोग इसके अद्भुद दृश्यों को देखकर आज भी हैरान हो जाते हैं। गुफा के अंदर ही एक नदी भी बहती है जो भयंकर आवाज भी करती है। इसके अलावा गुफा में बड़ी बड़ी शिलायें तथा प्राकृतिक तरीके से बानी संरचनाएं इस गुफा को अद्भुद बनाती हैं। मान्यता है की पहले इस गुफा से बहुत सी डरावनी आवाजें भी आती थी। खैर यह गुफा प्रकृति का अद्भुद नजारा प्रस्तुत करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here