बॉलीवुड को पाकिस्तान ने दिए हैं ये सुपर स्टार, जानिए इनके बारे में

0
464
these bollywood super stars belong to pakistan cover

कुछ समय पहले की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते विवाद के कारण बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन हमारे में यहां बहुत से ऐसे सुपर स्टार हैं जो पाक की ही देन हैं। बॉलीबुड में बहुत से फेमस स्टार्स हुए हैं जिनकी छाप आज भी लोगों के दिलों पर हैं, पर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड को कुछ सुपर स्टार्स पकिस्तान ने दिए हैं यदि नहीं तो आज हम आपको इन कलाकारों से ही रूबरू करा रहें हैं। आइये जानते हैं इन कलाकारों के बारे में।

1 – अमरीश पुरी

these bollywood super stars belong to pakistan 1image source:

अमरीश पुरी को आज कौन नहीं जानता। हिंदी फिल्मों में विलेन की दमदार भूमिका निभाने वाले अमरीश पुरी असल में पाकिस्तान से ही भारत में आये थे। इन्होने यहां 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं।

2 – विनोद खन्ना –

these bollywood super stars belong to pakistan 2image source:

विनोद खन्ना 70 के दशक के सबसे हैंडसम स्टार माने जाते थे। आपको बता दें कि इनका जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। कुछ वर्ष बाद विनोद खन्ना अपने परिवार के साथ में मुंबई आकर रहने लगे थे।

3 – देवानंद –

these bollywood super stars belong to pakistan 3image source:

देवानंद अपने अभिनय और स्टारडम के कारण लड़कियों के दिल की धड़कन माने जाते थे। बॉलीवुड में देवानंद को रोमांस की शुरुआत करने वाले पहले व्यक्ति का खिताब मिला हुआ हैं। देवानंद ने भारतीय फिल्म इंड्रस्टी को बहुत कुछ दिया। आपको बता दें कि इनका जन्म भी पकिस्तान के गुरदासपुर में हुआ था और लाहौर से स्नातक करने के बाद ये मुंबई आए थे।

4 – सुनील दत्त –

these bollywood super stars belong to pakistan 4image source:

उस समय सुनील महज 18 वर्ष के थे जब पाक-भारत बटवारा हुआ था। इस दौरान सुनील दत्त अपने परिवार के साथ भारत में आये। सुनील अपने समय के हैंडसम स्टार थे।

5 – प्रेम चोपड़ा –

प्रेम चोपड़ा के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इस बात से ही प्रेम की प्रसिद्धी का पता लगाया जा सकता हैं। फिल्मो में विलेन की भूमिका अदा करने वाले प्रेम का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here