आदित्य रॉय कपूर और कटैरीना कैफ की नई फिल्म का पोस्टर जारी

0
418

बॉलीवुड की फिल्मों में लंदन ड्रीम्स से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। आशिकी 2 और ये जवानी है दिवानी में आदित्य रॉय कपूर के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। अब आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म फितूर में कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है।

कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर अपनी आने वाली फिल्म फितूर की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म चार्ल्स डिंकेस के एक उपन्यास ग्रेट एक्सपेक्टेशन की पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना का फस्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को तीन अंदाजों में दिखाया जाएगा।

आदित्य रॉय कपूरImage Source: http://www.filmhdwallpapers.com/

फिलहाल वह मुख्य रूप से कश्मीरी लड़के के किरदार में होंगे। आदित्य रॉय कपूर को अंतिम बार 2014 की फिल्म दावत ए इश्क में देखा गया था, जबकि कैटरीना कैफ की भी कोई फिल्म लंबे समय से नहीं आई है। फितूर 2016 में रिलीज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here