फिल्म 2.0 के पोस्टर में नजर आया अक्षय कुमार का खतरनाक लुक, जाने इसके बारे में

0
646
फिल्म 2.0

 

इस वर्ष की सबसे महंगी फिल्म 2.0 का पोस्टर हाल ही में लांच किया गया। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार ऐसे खतरनाक लुक में दिख रहें हैं जिसे देख कर आप भी हैरान रह जाओगे। आपको बता दें कि फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार के साथ सुपर स्टार रजनीकांत भी हैं। यह फिल्म इस वर्ष की सबसे महंगी फिल्म हैं। पोस्टर में अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आ रहें हैं।

हालांकि इस बात का खुलासा बहुत पहले से कर दिया गया था कि फिल्म में अक्षय विलेन के रोल में रहेंगे, पर अक्षय का लुक इतना खतरनाक होगा यह किसी ने नहीं सोचा था। पोस्टर जारी होने के बाद बहुत लोग अक्षय के इस लुक को देख कर हैरान रह गए। यह पहली बार हैं कि अक्षय किसी फिल्म में विलेन की भूमिका में दर्शकों के सामने आएंगे। इसके लिए अक्षय ने कितनी मेहनत की हैं यह इस फिल्म के पोस्टर से ही पता लग रहा हैं।

फिल्म 2.0Image Source:

आपको बता दें कि इस फिल्म का ग्रैंड म्‍यूज‍िक लॉन्‍च इवेंट हाल ही में दुबई में किया गया। यह इवेंट बुर्ज खलीफा में आयोजित हुआ। इवेंट से पहले स्काई डाइविंग की सहायता से म्यूजिक लांच का पोस्टर जारी किया गया। इस फिल्म के महज म्यूजिक लांच पर ही इतना पैसा खर्च किया गया जितने में कई बॉलीवुड फ़िल्में बन जाती हैं। बताया जा रहा है कि इवेंट में 15 करोड़ रुपए का खर्च आया। रजनीकांत की इस फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा हैं। माना जा रहा हैं कि यह एशिया की पहली फिल्म हैं जो इतने बड़े बजट की हैं। आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड 7000 स्क्रीन्स पर इस फिल्म को रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म में ए.आर रहमान ने संगीत दिया हैं तथा यह फिल्म 3डी में शूट हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here