बोले शंकराचार्य स्वरूपानंद, शनि मंदिर में महिलाओं के जाने से बढ़ेंगे रेप

0
381

अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने महाराष्ट्र में पड़े सूखे को लेकर कुछ अजीबो गरीब बयान दिया है। उनके अनुसार महाराष्ट्र या फिर उसके आस-पास की जगहों पर सूखा पड़ने के पीछे मुख्य कारण है साईं बाबा की पूजा। उनका कहना है कि साईं की पूजा करने के कारण ही सूखा पड़ा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से बलात्कार की घटनाएं बढ़ेंगी।

1Image Source: http://bsmedia.business-standard.com/

शंकराचार्य ने हरिद्वार में बयान देते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र के लोग साईं की पूजा बंद कर भगवान गणेश की पूजा करना शुरू कर दें तो ऐसे में वहां पर सूखा कभी नहीं पड़ेगा। स्वामी ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में भगवान गणेश का वास है, जिनका आदर वहां के लोगों को करना चाहिए जबकि वह उन्हीं का निरादर कर रहे हैं। जिस कारण सूखे जैसी कई परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ रही हैं।

शंकराचार्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह तक कह डाला कि महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर में महिलाओं का प्रवेश बंद कर देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के बलात्कार के पीछे महिलाओं का मंदिर में प्रवेश करना बताया। कहा कि ‘जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं वो तब तक नहीं रुकेंगे जब तक महिलाएं शनि की पूजा करना बंद नहीं करेंगी। महिलाओं के मंदिर में प्रवेश से उनके प्रति होने वाले अपराध बढ़ेंगे। महिलाओं के साथ रेप जैसी घटनाएं अधिक होंगी।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि शनि कोई भगवान नहीं हैं, यह तो एक गृह हैं और गृह को शांत किया जाता है उसे पूजा नहीं जाता।

2Image Source: https://i.ytimg.com/

इससे पहले भी शंकराचार्य कई तरह के बयानों को लेकर खबरों में बने रहे हैं। वह हमेशा साईं पूजा का विरोध करते आए हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 में साईं पूजा का विरोध किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here