ये हैं मुस्लिम देशों की खूबसूरत राजकुमारियां

0
724

शायद आप नहीं जानते होंगे कि दुनिया की सबसे खूबसूरत और अमीर महिलाओं में कई मुस्लिम देशों की प्रिंसेज भी शमिल हैं। इन मुस्लिम महिलाओं में से कई ने अपने बल पर ही काफी संपत्ति बनाई है और कई महिलाएं शाही घराने में शादी होने के बाद अकूत संपत्ति की मालकिन बन गईं। सऊदी अरब से लेकर जॉर्डन और क़तर तक की कई महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत और अमीर महिलाओं में शामिल हैं। आज हम आपको ऐसी ही कई महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

1- प्रिंसेस फातिमा कुलसुम –

1Image Source: http://cloudmind.info/

फातिमा कुलसुम, सऊदी अरब के राजघराने की रानी हैं। ये सऊदी अरब के शेख प्रिंस शेख अवदी अल मुहम्मद की पत्नी हैं। उनकी जॉर्डन की यात्रा के दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। सऊदी अरब का राजघराना विश्व के कुछ चुनिंदा राजघरानों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि प्रिंसेज फातिमा की संपत्ति भी बहुत ज्यादा है। फोर्ब्‍स पत्रिका के मुताबिक इनके पास करोड़ों डॉलर की संपत्ति है और इनके परिवार के पास करीब 21 अरब डॉलर की संपत्ति है।

2- प्रिंसेस अमीरा –

2Image Source: http://1.bp.blogspot.com/

प्रिंसेस अमीरा का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था। इनकी शादी सऊदी अरब के प्रिंस अल वालीद बि‍न तलाल से हुई थी हालांकि 2013 में दोनों का तलाक भी हो चुका है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फोर्ब्‍स पत्रिका ने तलाल को 2015 के सबसे अमीर लोगों की सूची में रखा था। अमीरा फिलहाल एक एनजीओ चलाती हैं और तलाल की कंपनी किंगडम होल्डिंग में स्टॉकहोल्डर भी हैं।

3- प्रिंसेस हजाह हाफिज सुरुल बोल्किअह –

3Image Source: http://fashionexprez.com/

यह ब्रुनेई के सुल्तान हसन बोल्किअह की बेटी हैं। इनके पिता को फोर्ब्‍स पत्रिका ने 1997 के दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की श्रेणी में रखा था। उनके पास 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड रॉल्स रॉयल के अलावा 7000 गड़ियां भी हैं। साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा घर भी है जिसमें 1700 कमरे हैं। इनके पिता ने इनकी शादी पर करीब 2 करोड़ डॉलर खर्च किये थे।

4- प्रिंसेस रानिया-

4Image Source: http://www1.pictures.zimbio.com/

यह प्रिंस अब्दुला-2 की पत्नी हैं। 31 अगस्त 1970 को पैदा हुई प्रिंसेस रानिया के पास शादी से पहले 228 करोड़ की संपत्ति थी। फोर्ब्स पत्रिका ने रानिया को दुनिया की 100 पावरफुल महिलाओं में शामिल किया था। प्रिंस अब्दुला-2 की फैमिली भी दुनिया की चुनिंदा रॉयल फॅमिली में से एक है। उन्होंने अभी तक अपनी सम्पति का खुलासा तो नहीं किया है पर उनकी संपत्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने स्टार ट्रेक थीम पार्क बनवाने के लिए 100 करोड़ डॉलर खर्च कर दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here