दुनिया के यह जीव हैं सबसे अलग

0
486

विश्व में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके बारे में सोचने पर ऐसा लगता है कि वह एक कल्पना है, लेकिन कुदरत ने इस धरती पर कई ऐसे नायाब काम किए हैं जिन्हें देखकर लगता है कि क्या यह वाकई सच है, लेकिन दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। आज दुनिया में कई एक्सट्राऑरडिनरी वस्तुएं मौजूद हैं। हम आपको आज उन जीवों के बारे में बता रहे हैं जो अपनी प्रकृति और रंग रूप की बनावट के लिए दुनियाभर के अजीबोगरीब जीवों की गिनती में अपना नाम शुमार कर चुके हैं।

कुदरत हर मोड़ पर अपने करिश्मों से लोगों को हैरान करती रही है। कुदरत का करिश्मा ही है कि आज दुनियाभर में कई ऐसी वस्तुएं, जीव और प्राकृतिक जगहें मौजूद हैं जिन्हें देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। साथ ही अचरज में पड़ जाता है कि क्या यह सब हकीकत में भी हो सकता है। जानिए कुछ ऐसे ही जीवों के बारे में-

1 सिर से पारदर्शी मछली – बैरलआई

1Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

बैरलआई दुनिया की अजीबोगरीब मछलियों में से एक है। इस मछली को जो भी देखता है वो हैरान हो जाता है। इस मछली की खास बात यह है कि इसका सिर पारदर्शी होता है। पारदर्शी होने के कारण इसके सिर के अंदर तक आप आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा इसकी नाक आंख की तरह और आंखें इसकी कान की तरह दिखाई देती हैं। यह दुनियाभर में ऐसी अकेली मछली है जो सिर को घुमाए बिना ऊपर की ओर भी देख सकती है।

2 जेमिना – टेढ़ी गर्दन का जिराफ

2Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

इस जिराफ की गर्दन टेढ़ी थी। अपनी टेढ़ी गर्दन करने के लिए यह दुनियाभर में मशहूर था। यह जिराफ कैलिफोर्निया के सांता बारबरा के जू में था। इसकी गर्दन 90 डिग्री तक मुड़ी हुई थी, हालांकि 2008 में इक्कीस वर्ष की आयु में इसकी मृत्यु हो गई।

3 दो मुंह वाला कछुआ –

3Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

दो मुंह वाला कछुआ सभी के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है। यह कछुआ क्यूबा के हवाना की एलेक्जेंडर नदी में मिला था। बाद में पता चला कि नदी के प्रदूषण के कारण कछुए में ऐसा बदलाव आया है। यह अभी भी उसी नदी में पाया जाता है।

4 पेलुसा पोलर बीयर – बैगनी भालू

4Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

यह बीयर अर्जेंटिना के मेंडोजा जूलॉजिकल पार्क में रहता है। यह बीयर त्वचा के संक्रमण के कारण बैगनी रंग का हो गया। बैंगनी होने के कारण इस भालू को देखने के लिए दूर दराज से भी लोग मेंडोजा जूलॉजिकल पार्क आते हैं।

5 टैटू वाला सूअर

5Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/

बेल्जियम के आर्टिस्ट विम डेल्वोय सूअरों के ऊपर टैटू बनाते थे। वर्ष 2004 में वह बेल्जियम से चीन चले गए। बाद में वह चीन में भी सूअरों पर टैटू बनाने लगे, पर अब एनिमल लॉ कड़े होने के कारण वह यह काम नहीं करते, परंतु उनके टैटू वाले सूअरों को भी लोगों ने खूब पसंद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here