साइना नेहवाल चाहती हैं इस एक्ट्रेस को अपने रोल में देखना

0
340

साइना नेहवाल का नाम अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में लिया जाता है। भारत में उनके फैंस की संख्या काफी ज्यादा है। साइना जितनी अच्छी खिलाड़ी हैं उतना ही अच्छा उनका व्यक्तित्व भी है। इतनी बड़ी बैडमिंटन प्लेयर होने के बाद भी उनके चेहरे पर हमेशा सादगी से भरी मुस्कान रहती है। उनकी इन्ही खूबियों से प्रभावित होकर उनके जीवन पर एक बायोपिक फिल्म बनने जा रही है।

साइना-नेहवाल-का-नाम-अब-दुनिया-के-सर्वश्रेष्ठ-खिलाड़ियोंImage Source :http://hotkhabar.com/wp-content/

इस फिल्म में किस एक्ट्रेस को उनका किरदार निभाना चाहिए, इसे लेकर उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की है। वह चाहती हैं कि फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उनकी ज़िन्दगी पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाएं। साइना के मुताबिक दीपिका एक अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्हें इस खेल की अच्छी समझ है, इसलिए वह इस रोल के साथ पूरा न्याय कर पाएंगी। इस भूमिका के लिए वह बिल्कुल फिट हैं।

साइना ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बताया कि दीपिका के पिता एक बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। मैंने भी दीपिका को बैडमिंटन खेलते हुए देखा है। वह काफी अच्छा बैडमिंटन खेलती हैं। वह इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय कर पाएंगी। मैं सच में यही चाहती हूं कि वह यह रोल करें।

इस समारोह के दौरान दीपिका भी वहीं मौजूद थीं। उन्होंने भी साइना के किरदार को निभाने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह जरूर साइना की भूमिका निभाना चाहती हैं। दीपिका ने बताया कि वह और साइना पहले भी कई बार साथ में बैडमिंटन खेल चुके हैं, लेकिन हमेशा ही साइना उनसे बेहतर थीं। दीपिका ने बताया कि उन्होंने साइना के साथ काफी अच्छा वक़्त गुज़ारा है।

इस-समारोह-के-दौरान-दीपिका-भी-वहीं-मौजूद-थीं।-उन्होंने-भी-साइनाImage Source :http://hotkhabar.com/wp-content/

दरअसल अमूल गुप्ते साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही फिल्म को निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म में साइना के जीवन से जुड़ी घटनाओं को प्रेरणादायक तरीके से दिखाया जायेगा। वैसे अगर साइना की असल ज़िन्दगी की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड से काफी लगाव है। अक्सर वह बॉलीवुड के स्टार्स के साथ फोटो खिंचवाती हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, काजोल और शाहरुख़ के साथ अपनी कुछ फोटोज ट्विटर पर अपलोड की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here