शाहरुख के बेटे अबराम बने ‘मैन ऑफ द मैच’

0
554

जब बॉलीवुड स्टार और कोलकाता नाइट राइडर के ओनर शाहरुख खान अपने चहेते बेटे अबराम के साथ होते हैं तब सभी की नजरें अबराम पर ही रहती हैं। चाहे ट्विटर हो, यूट्यूब हो या फिर क्रिकेट का मैदान ही क्यों ना हो अबराम हर जगह छाए रहते हैं। इतनी कम उम्र में ही वो इतने मशहूर हो गए हैं। ऐसा लगता है कि स्टारडम के मुकाबले में अबराम अपने डैडी शाहरुख को कहीं पीछे छोड़ने वाले हैं।

srk-attends-kkr-match-with-son-showers-kisses-on-fans-1Image Source :http://static.koimoi.com/

बुधवार को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग इलेवन पंजाब का मुकाबला था। जिसमें शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की। मैच के दौरान शाहरुख संग अबराम को देख कर उनके फैन्स खुशी से झूम उठे और अबराम आकर्षण का केंद्र बने रहे। शाहरुख ने मैच में आने से पहले ही ट्विटर पर अबराम के आने की जानकारी दी थी। अबराम शाहरुख के कितने चहेते हैं इस बात का अंदाजा सभी को है। हालांकि बहन सुहाना और भाई आर्यन भी अबराम से उतना ही प्यार करते हैं। यहां तक कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का भी यही कहना है कि अबराम शाहरुख के सबसे ज्यादा करीब हैं। अबराम अक्सर शाहरुख के साथ नजर आते हैं। अब इतनी सी उम्र में ही वह मैच देखने स्टेडियम भी आने लगे हैं।

collage_650_040915094841Image Source :http://media2.intoday.in/

कल ईडन गार्डन पर मैच के बाद शाहरुख और अबराम का मस्ती भरा नजारा देखा गया। जिसमें शाहरुख अबराम के साथ बच्चे बन गए और दोनों एक दूसरे पर पानी फेंकते हुए नजर आए। हालांकि अबराम ने तो अपने आप को पानी से बचा लिया लेकिन शाहरुख अबराम से नहीं बच पाए। इस मस्ती भरे नजारे को आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=KJ5R-KF0iEg

Video Source :https://www.youtube.com/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here