जब भी बात लूटपाट और चोरी की होती है तो अक्सर लोगों के जेहन में उस दौरान होने वाली दुखद यादें ही आती हैं। कई बार चोरी व लूटपाट करने वाले डकैत अपने मकसद को पूरा करने के लिए घर में मौजूद लोगों को नुकसान भी पहुंचा देते हैं, लेकिन आज हम आपको इन डकैतों के एक ऐसे रूप के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुन कर शायद आपको भी यकीन ना हो कि इनसे जुड़ी घटनाएं आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगी। इतना ही नहीं इन घटनाओं में कुछ तो इतनी मजाकिया हैं कि आप हंस-हंस का अपना पेट पकड़ लेंगे।
1. चोर आशिकी में ही मारा गया
चोरी के दौरान अक्सर चोर घर का सामान चोरी करते हैं, लेकिन अमेरिका के ओहियो में हुई डकैती के बारे में सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल ओहियो के एक घर में चोरी करते हुए एक चोर का दिल उस घर की मालकिन पर आ गया। जिसके बाद उसने घर में चोरी करने के कुछ घंटों बाद वापस आ कर उस घर की मालकिन से डेट पर चलने को पूछा, लेकिन चोर की किस्मत इतनी खराब थी कि महिला ने उसे पहचान लिया और उसे पुलिस को पकड़वा दिया।
 Image Source: http://cdn.phillymag.com/
Image Source: http://cdn.phillymag.com/
2. बिना अरेस्ट हुए स्वयं जेल पहुंचे चोर
यह घटना कैलिफोर्निया की है जब दो नाबालिग लड़कों ने एक बार एक पार्किंग से किसी की कार चुराने की कोशिश की। दरअसल जब यह दोनों लड़के चोरी करने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें पुलिस ने देख लिया। पुलिस से बचने के चक्कर में दोनों ने एक दीवार को फाद दिया, लेकिन जब उन्होंने देखा कि वो एक पुलिस स्टेशन में हैं तो उन्हें समझ आया कि उन्होंने जो दीवार फांदी है वो पुलिस स्टेशन की है।
 Image Source: http://i.ytimg.com/
Image Source: http://i.ytimg.com/
3. चोर का ही हुआ शारीरिक शोषण
इस घटना को सुन कर तो आप हैरान ही हो जाएंगे। रूस के एक हेयरड्रेसर के सैलून में चोरी करना एक चोर को बहुत भारी पड़ा। दरअसल वो जिस सैलून में चोरी करने घुसा था वहां की मालकिन को मार्शलआर्ट भी आती थी। उसने चोर को बंदी बना लिया और दो दिन तक उसका शारीरिक शोषण किया। जिसके कारण चोर के प्राइवेट पार्ट को बहुत नुकसान पहुंचा। चोर ने अस्पताल पहुंचने के बाद महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद महिला ने बताया कि वो शख्स उसके सैलून में चोरी करने आया था।
 Image Source: http://adamed.expert/
Image Source: http://adamed.expert/
4. बकरी ने ही की चोरी
हम जानते हैं कि आप शायद यह नहीं मानेंगे पर यह सच है। नाइजीरिया की पुलिस ने हथियारों की लूट के लिए एक बकरी को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया। इस देश की पुलिस को जादू-टोने पर कुछ ज्यादा ही विश्वास है। जिसके कारण जब उन्होंने दो लुटेरों को एक कार को चोरी कर ले जाते हुए देखा तो उन्होंने उसका पीछा किया। पुलिस के मुताबिक दोनों में से एक लुटेरा तो भाग गया, लेकिन दूसरे लुटेरे ने स्वयं को बकरी में बदल लिया। जिसके कारण पुलिस ने बकरी को ही गिरफ्तार कर लिया। उस बकरी को देखने के लिए थाने में भी लोगों की भीड़ लगी रही। यहां तक कि उसकी तस्वीर स्थानीय अखबारों में भी छपी।
 Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/
Image Source: http://i9.dainikbhaskar.com/
5. हंसी ही बन गई मुसीबत
एक चोर जब एक खाली घर में चोरी करने के लिए घुसा तो उसी समय घर के लोग आ गए। जिसके कारण चोर छुप गया। इसी बीच घर के सदस्यों ने आपस में बातचीत के दौरान जब एक जोक सुनाया तो वो चोर भी अपनी हंसी नहीं रोक सका और जोर-जोर से हंसने लगा। जिसके कारण लोगों को पता चल गया कि घर में कोई और भी मौजूद है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर के उसे गिरफ्तार करा दिया।

