ये है प्राचीन मिस्र के रहस्य जो आज भी सबको करते है आश्चर्यचकित

0
477

देखा जाए तो दुनिया में बहुत सी सभ्यता ऐसी रहीं हैं जो आज भी हमको आश्चर्यचकित करती है, जबकि आज हम वैज्ञानिक युग में जी रहे हैं। विश्व की सिर्फ 8 वस्तुओं को अजूबो का नाम दिया गया है और इन अजूबों में ही सम्मलित हैं मिस्र के पिरामिड भी, जो लगभग 5000 साल पहले शुरू हुई मिस्र की सभ्यता के समय में बने थे। आज हम आपको इस सभ्यता के बारे में कुछ खास चीजे बताएंगे जिनके बारे में आपने संभवत्या सुना भी नहीं होगा।

1- बालों को पसंद नहीं करते थे मिस्र के निवासी –

88763191Image Source :http://s3.scoopwhoop.com/

मिस्र की उस समय की सभ्यता के लोग मानते थे कि शरीर पर बाल होना शरीर के लिए नुक्सानदेह होते हैं इसलिए वे लोग बालों को पसंद नहीं करते थे और अपने बालों को कटा देते थे। वे अपने सर पर बालों की बिग को टोपी की तरह इस्तेमाल करते थे ताकि सूर्य की धुप सीधी उनके ऊपर न पड़ सके।

2- मेकअप को पसंद करती थी यह सभ्यता –

545575273Image Source :http://s3.scoopwhoop.com/

मिस्र की प्राचीन सभ्यता के लोग मेकअप को बहुत ज्यादा पसंद करते थे। असल में उनकी मान्यता थी कि काले या हरे रंग का सुरमा उनको मक्खियों तथा कई प्रकार के संक्रामक रोगों से दूर रखता है और यह सूर्य देवता के प्रति श्रद्धा दर्शाने का माध्यम भी होता है, इसलिए ये लोग अपने चहरे पर काफी मेकअप करते थे।

3- फराओ लोग काफी मोटे होते थे –

ShowImageImage Source :http://www.jpost.com/

असल में फराओ लोगों की मम्मियों की रिसर्च से यह पता लगा है कि ये लोग काफी मोटे होते थे न की वैसे जैसा की आप उनको फिल्मों या नाटकों में देखते हो। इनका खाना अधिक चीनी की चीजों से युक्त होता था इसलिए इनमे से कई लोग शुगर की बीमारी के भी शिकार थे।

4- गणित के अच्छे विद्वान थे मिस्र के लोग –

mathImage Source :http://teachingmathsscholars.org/

मिस्र के लोगों द्वारा बनाई गई संरचनाओं और उनके बनाए भवनों से पता लगता है की ये लोग गणित में बहुत विद्वान थे साथ ही ये वास्तुकला का भी अच्छा ज्ञान रखते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here