फिल्म ‘दिलवाले’ की पहले दिन की कमाई बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करेंगे शाहरुख !

0
348

चेन्नई में आई बाढ़ से वहां के लोगों की हालत बद्तर हो चली है। ना जाने कितने लोग अपने घरों से बेघर हो आसरे की तलाश कर रहे हैं। प्रकृति के इस भयानक कहर ने ना जाने कितने आशियाने उजाड़ दिए। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देश भर से लोग सामने आ रहे हैं और अपने-अपने तरीके के कुछ न कुछ दान देकर उनकी मदद कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया के लोग भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये हैं। दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड से जुड़े लोग हों या फिर टॉलीवुड के सभी बढ़-चढ़ कर सहायता कर रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दे चुके हैं। वहीं, अब ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि शाहरुख 18 दिसंबर को रिलीज हो रही अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ की पहले दिन की कमाई बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दे सकते हैं।

dilwaleImage Sourec: http://odishasuntimes.com/

इस समय पूरा देश एक साथ आकर चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है। एंटरटेनमेंट की दुनिया के लोग भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुलकर सामने आए हैं। वहीं, चेन्नई की य़ादें शाहरुख खान से उस समय से जुड़ी हैं जब से उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में काम करके वाहवाही लूटी है। चेन्नई के लोगों ने शाहरुख़ को जितना प्यार दिया उसका कर्ज चुकाने से वह भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद बाढ़ पीड़ितों के लिए दी है। वहीं मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए तो शाहरुख खान 18 दिसंबर को रिलीज हो रही अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ की पहले दिन की कमाई बाढ़ पीड़ितों के लिए दान में दे सकते हैं।

India Monsoon FloodingIMAGE SOURCE: HTTP://AMERICA.ALJAZEERA.COM/

वहीं, फिल्मों में हीरो का किरदार निभाने वाले कई अभिनेताओं ने असल जिंदगी में भी बाढ़ की आपदा झेल रहे चेन्नई के लोगों के लिए ‘हीरो’ की भूमिका निभाई है। रजनीकांत ने जहां 10 लाख रुपये की मदद की है, वहीं उनके दामाद धनुष ने 5 लाख रुपये की मदद दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here