74 वर्ष की वृद्ध महीला ने की बछड़े से शादी, लोग हुए हैरान

0
391
शादी

 

कभी-कभी लोग इतने अजीब कार्य करते हैं जिनको जानने के बाद सभी हैरान रह जातें हैं, हाल ही में एक महिला ने भी कुछ ऐसा किया, जिसको जानकार सभी चकित हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक 74 वर्षीय वृद्ध महिला ने गाय के बछड़े से शादी रचाई है। इस शादी के पीछे का कारण इस खबर से भी ज्यादा हैरान कर देने वाला है। असल में इस 74 वर्षीय महिला का कहना यह है कि उसका पति मृत्यु के बाद फिर से इस बछड़े के रूप में लौटा है, इसलिए ही उसने बछड़े से शादी की है। आपको बता दें कि इस महिला को यह विश्वास है उसके पति का पुनर्जन्म बछड़े के रूप में हुआ है।

शादीImage Source:

किम हैंग नामक 74 वर्षीय महिला ने बताया है कि पिछले वर्ष मार्च माह में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसी माह में इस बछड़े ने भी जन्म लिया था और यह बछड़ा परिवार के लोगों के साथ वैसे ही पेश आता है जैसे उसका पति सभी सदस्यों के साथ पेश आता था, इसलिए इस महिला को लगता है कि बछड़े के रूप में उसके पति ने ही पुनर्जन्म लिया है। इस प्रकार से यह बछड़ा अब एक सेलिब्रेटी बन चुका है, जिसको लोग देखने के लिए आने लगे हैं। किम हैंग नामक इस महिला के दावे पर अब उसके परिवार के लोगों ने भी यकीन कर लिया है जिसके चलते वे लोग भी अब बछड़े के साथ पारिवारिक सदस्य के जैसा व्यवहार करने लगें हैं। आपको हम बता दें कि यह घटना कम्बोडिया के कारकैटी प्रांत में घटित हुई है। कम्बोडिया में अधिकतर लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं जिसमें सनातन धर्म के जैसे ही पुनर्जन्म की मान्यता है। गाय के इस बछड़े की देखभाल इस महिला के घर के लोग बहुत अच्छे से करते हैं। वे इस बछड़े को घर के कमरे में ही सुलाते हैं और उसके लिए वही बिस्तर लगाया जाता है जिस पर महिला का पति सोता था। इस बछड़े को खाना-पीना भी कमरे में ही दिया जाता है। परिवार के लोग भी यह मानने लगें हैं कि यह 5 माह का बछड़ा ही उनका पिता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here