पेड़ के नीचे वैज्ञानिकों को मिला 2 सिर वाला यह अनोखा जीव, देख कर लोग हुए हैरान

0
545
scientists found two headed weird creature cove

 

कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है जिनको देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं, हाल ही में एक ऐसा अनोखा जीव वैज्ञानिकों को मिला जिसको देखकर वे भी हैरत में पड़ गए। जी हां, हाल ही में एक ऐसा जीव वैज्ञानिकों को मिला है जिसके 2 सिर हैं। इस जीव को जब पहली बार वैज्ञानिकों ने देखा, तो वे भी हैरत में पड़ गए।

आपको हम बता दें कि यह अनोखा जीव वैज्ञानिकों को ब्राजील के साउथ-ईस्ट इलाके में मिला था। जब वैज्ञानिकों ने इस अनोखे जीव की जांच पड़ताल की तब पता लगा कि यह एक चमगादड़ का बच्चा था और जन्म के कुछ समय बाद यह मर गया था।

scientists found two headed weird creatureimage source:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिकों को यह मरा हुआ 2 सिर वाला चमगादड़ का जुड़वा बच्चा एक आम के पेड़ के नीचे साउथ-ईस्ट इलाके में मिला था। इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का यह तीसरा मामला सामने आया है और हम अभी इसकी जांच कर रहें हैं।

स्टेट यूनिवर्सिटी के मार्सले नोगोइरा का इस बच्चे के बारे में कहना है कि इन जुड़वा बच्चों की मां ने पेड़ पर इनके जन्म से पहले अपना आशियाना बनाया होगा और इन बच्चों को जन्म देने के बाद वह चली गई होगी। इनके एक्स रे में आया है कि इन दोनों जुड़वा बच्चों की गर्दन अलग-अलग है। इस प्रकार से देखा जाये तो इन दोनों जुड़वा बच्चों की पीठ एक दूसरे से जुड़ी हुई है, बाकी पूरा शरीर एक दूसरे से अलग था।

इन जुड़वा जीव की लंबाई 13 सेंटीमीटर की है। मार्सले नोगोइरा कहते हैं कि इस प्रकार के मामले इंसानों तथा जीव जंतुओं में पहले भी सामने आते रहें हैं, पर चमगादड़ का यह पहला ही मामला सामने आया है। इंसानों में सामने आए ऐसे मामलों में महज 15 प्रतिशत बच्चे ही बच पाते हैं, जबकी जीव जंतुओं में यह प्रतिशत और भी कम हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here