वैज्ञानिकों ने खोजा एलियन जीव, आप भी देख कर हो जाएंगे हैरान

0
549
एलियन

 

हमारी इस दुनिया में ऐसे बहुत से जीव हैं जिनके बारे में विज्ञान अभी तक नहीं जानता है। इस प्रकार के जीवों के बारे में वैज्ञानिक सवाल उठाते रहते हैं। कई ऐसे जीव भी होते हैं जिनके होने की संभावना तो होती है, पर उनके अस्तित्व का पता नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में यहां बता रहें हैं। एलियंस के बारे में वैज्ञानिक लंबे समय से खोज कर रहें हैं, इसी क्रम में हाल ही में एक एलियन जीव वैज्ञानिकों के हाथ आया है। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं इस एलियन जीव के बारे में।

एलियनImage Source:

हमने तस्वीर में आपको जिस कीड़े को दिखाया है। उसको देख कर आप उसको नकली भी मन सकते हैं या किसी फिल्म में दर्शाया हुआ जीव मान सकते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि असल में यह अजीबो-गरीब कीड़ा हमारी ही पृथ्वी का है। यह कीड़ा हमारी ही धरती पर मौजूद है। इस कीड़े का नाम “Ulagisca gigantea” है। यह करीब 3 हजार फिट की गहराई में समुद्र में पाया जाता है। अंटार्कटिक ओशियन में यह कीड़ा काफी मात्रा में मिलता है। यह देखने में काफी डरावना होता है और यह Polynoidae परिवार में ही गिना जाता है। Polynoidae का मतलब होता है “स्केल वॉर्म”, कई पतली लेयर्स इस कीड़े के शरीर में पाई जाती हैं। यह कीड़ा अपना ज्यादातर समय शिकार को पकड़ने के लिए लगाता है। यह बालू या पत्थर के पीछे छिपकर शिकार करता है। इसकी खासियत यह होती है कि एक शिकार करने के बाद में यह कीड़ा अपने अगले शिकार के लिए इंतजार करने लगता है। अब हम आपको यह भी बता दें कि वैज्ञानिक इस कीड़े को एलियन क्यों कहते हैं। असल में वैज्ञानिक इसको “एलियन वर्म” कहते हैं, क्योंकि एक लंबे समय तक वैज्ञानिकों को इसके अस्तित्व का भी पता नहीं था। जब यह वैज्ञानिकों को मिला तब यह नहीं पता लग सका कि यह जीवित रहने के लिए आखिर क्या खाता है। लंबे समय तक यह वैज्ञानिकों की नजरों से ओझल था, इसलिए ही इसको एलियन जीव कहा जाता है। इसके मुंह के पास में एक डंक भी होता है, जिसकी सहायता से यह जीव अपना शिकार करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here