15 वर्ष में पहली बार सलमान खान अपने घर में नहीं करेंगे गणेश पूजन, जानें क्यों

0
447
सलमान खान

 

सभी लोग अच्छे से जानते हैं कि सलमान खान प्रति वर्ष अपने यहां गणेश पूजन का कार्य करते आएं हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस वर्ष सलमान खान अपने घर पर गणपति पूजन नहीं कर रहें हैं। आपको हम बता दें कि पिछले 15 वर्ष में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सलमान खान अपने घर पर गणपति पूजन नहीं कर रहें हैं। सलमान खान वर्षों से अपने ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में गणपति पूजन का कार्य करते आएं हैं, पर इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में इस बार क्यों नहीं हो रहा है गणपति पूजन।

सलमान खानImage Source:

असल में बात यह है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म “टाइगर जिंदा है” की शूटिंग में आबूधाबी में व्यस्त हैं, इसलिए सलमान खान के परिवार ने यह तय किया है कि इस बार वे गणपति पूजन का उत्सव सलमान की बहन अर्पिता के घर में ही मनाएंगे। कुछ समय पहले आई सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण सलमान पिछले वर्ष भी गणेश उत्सव में भाग नहीं ले पाए थे, इसलिए सलमान के घर के सदस्यों ने इस बार यह तय किया है कि वे इस वर्ष अर्पिता के घर में भगवान गणेश को स्थापित करेंगे। अपने घर पर शुरू हुई गणपति पूजन की शुरुआत के बारे में सलमान खान बताते हुए कहते हैं कि हमारे घर में बहुत वर्षों से गणपति पूजन चलता आ रहा है। सबसे पहले मेरी बहन अर्पिता ने ही कहा था कि हम लोग भी अपने घर पर गणपति स्थापित करेंगे। इसके बाद प्रति वर्ष हमारे घर में गणेश पूजन होता आया है। मेरी भी भगवान गणपति में बहुत आस्था है। उन्होंने मुझे कई परेशानियों से आसानी से बचाया है। इस प्रकार से सलमान खान के घर की बजाय अब उनकी बहन अर्पिता के घर पर ही गणपति पूजन किया जाएगा तथा सलमान खान पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति पूजन में भाग नहीं ले पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here