सलीम खान के बयान पर लोग नाराज, कटरीना बोलीं सलमान को विवादों में रहने की आदत

0
416

सलमान खान को रियो ओलंपिक 2016 में होने वाले खेलों में भारत की ओर से गुडविल एंबेसडर बनाए जाने के खिलाड़ियों के विरोध पर सलमान के पिता ने अपना पक्ष रखा। सलीम खान ने ट्वीट कर मिल्खा सिंह को जवाब दिया। इस बयान के जारी होते ही सोशल मीडिया पर सलीम खान के विरोध में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी कहा कि सलमान का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है।

बॉलीवुड के दबंग खान को भारत ओलम्पिक संघ ने रियो ओलम्पिक 2016 का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया जाना तय किया गया था। जिस पर सभी खिलाड़ियों की ओर से ऐतराज जताते हुए कहा गया कि किसी खेल से जुड़े बड़े चेहरे को ही इसका गुडविल एंबेसडर बनाना चाहिए। यह बात जाने माने धावक मिल्खा सिंह ने भी कही।

salman-khan-pti-mImage Source :http://images.indianexpress.com/

इस पर सलमान खान के पक्ष में सामने आते हुए उनके पिता सलीन खान ने ट्वीट किया कि ‘मिल्खा जी यह बॉलीवुड की बात नहीं, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री है जो बहुत बड़ी है। इसी इंडस्ट्री ने आपको गुमनामी से दौर से बचाया। सलमान भले ही किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा न लें, लेकिन वह स्तरीय साइकलिस्ट, स्वीमर और वेट लिफ्टर रहे हैं।’ साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि हमारे जैसे खेल प्रेमियों के कारण ही खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म करते हैं।

सलीम खान के मिल्खा सिंह को लेकर किए गए ट्वीट पर सोशल मीडिया में दिन भर लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर चलता रहा। लोगों ने सलीम खान के इस तरह के ट्वीट पर काफी नाराजगी जाहिर की है।

salim-twiterImage Source :https://twitter.com/luvsalimkhan

वहीं, इस मामले में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों द्वारा भी अपनी राय दी जा रही है। अब बालीवुड अभिनेत्री व सलमान की पूर्व गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने भी कुछ कहा है। एक पार्टी में बोलते हुए कटरीना ने कहा कि सलमान का किसी विवाद में रहना कोई नई बात है क्या। कटरीना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सलमान के लिए विवादों के बीच रहना कोई नई बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here