फिल्म शानदार का रिव्यू

0
459

डायरेक्टर, प्रोडूसर और राइटर विकास बहल की नई फिल्म शानदार शुक्रवार को सिनेमा घरों में रिलीज हुई। जिसे देखने के लिए काफी लोग सिनेमाघरों तक पहुँचें। इस मूवी में शाहिद और आलिया लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में पंकज कपूर, संजय कपूर, सना कपूर (शाहिद कपूर की बहन ), सुषमा सेठ, शिबानी दांडेकर, अंजना सुखानी और बहुत से को-एक्टर हैं।

स्टोरी की बात करे तो विकास बहल और चैताली परमार की ये कहानी रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरी हुई है। फिल्म में लोगों को हंसने के लिए बहुत ही अच्छे कॉमेडी सीन और हयुमर डाला गया है। शाहिद और आलिया की कैमिस्ट्री लोगों को ठीक लगी। पंकज कपूर फिल्म में आलिया के पिता का किरदार निभा रहे हैं। पंकज कपूर इसमें एक शक्की टाइप के पिता बने हैं। जो चाहते हैं कि शाहिद उनकी बेटी से न मिले। शाहिद और पंकज कपूर पूरी मूवी मे लड़ते रहते है।

वही अब सिनेमा घरों मे आने के बाद लोग इसे केवल वन टाइम वॉच मूवी ही कह रहे हैं।
दर्शको की मानें तो किसी ने इसे हॉरेबल कहा हैं तो किसी ने इसे बोरिंग कहा है।जबकि कई लोग तो केवल शाहिद और आलिया की कैमेस्ट्री ही देखने के लिए सिनेमा में पहुँचे। विकास बहल के निर्देशन और शाहिद-आलिया के कारण भी लोग सिनेमा पहुँचे पर उन्हें भी निराश ही लौटना पड़ा। गाने तो लोंगो ठीक लगे पर कहानी की थीम लोंगो की उम्मींद पर खरी न उतर पाई। इसके लिए लोगों ने दो, ढाई और तीन ही रेटिंग दी हैं।

वहीं वाह गजब इस मूवी को पैसे वसूल मानते हुए तीन रेटिंग देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here