जन्मदिन: परिवार के प्रति समर्पण ने मुकेश अम्बानी को पहुंचाया शीर्ष पर

0
535

मुकेश अम्बानी एक प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी हैं। वह एशिया के सबसे अमीर व दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। आज मुकेश अम्बानी का जन्मदिन है। ‘वाज गज़ब’ उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

मुकेश अम्बानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में हुआ था। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर व कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं। यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी व फॉर्च्यून 500 कंपनी है। इसके अलावा वह मुंबई आईपीएल टीम के मालिक भी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अम्बानी की 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनके पास 43 अरब डॉलर की निजी संपत्ति है। वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

मुकेश अंबानी की पारिवारिक ज़िंदगी

2014_04_18_08_42_42_ambani_familyImage Source :http://www.samaylive.com/

मुकेश अम्बानी व उनके छोटे भाई अनिल अंबानी स्वर्गीय धीरू भाई अम्बानी के बेटे हैं। धीरू भाई अम्बानी ने ही रिलायंस इंडस्ट्री की स्थापना की थी। उनकी माता का नाम कोकिला बेन अम्बानी है। मुकेश अम्बानी की शादी साल 1985 में नीता अम्बानी के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे आकाश, ईशा और अनंत हैं। मुकेश अम्बानी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के अबाय मोरिस्चा स्कूल में की। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन कैमिकल इंजीनियरिंग में पूरी की। बाद में एमबीए करने के लिए वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए, लेकिन एमबीए के पहले ही साल में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

शीर्ष पर बने रहने के लिए करते हैं सख्त रूटीन फॉलो

mukesh-ambaniImage Source :http://www.businessinsider.in/

मुकेश अम्बानी शीर्ष पर बने रहने के लिए काफी सख्त रूटीन फॉलो करते हैं। यही कारण है कि वह आज दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। मुकेश अम्बानी की हर घंटे की कमाई 1.20 करोड़ रुपए है और 29 करोड़ रुपए उनकी प्रतिदिन की कमाई है। वह दुनिया के सबसे कीमती घर में रहते हैं। उनके घर का नाम एंटीलिया है, यहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मैथ्स में काफी तेज हैं। नफा-नुकसान का वह बिल्कुल सही हिसाब करते हैं। उनके इसी गुण के कारण उनके पिता धीरू भाई अम्बानी काफी कम उम्र में ही उन्हें अपने फैमिली बिज़नेस में लेकर आ गए थे।

मुकेश अम्बानी को बेहद करीब से जानने वाले लोग उनकी सफलता का श्रेय उनके टाइम मैनेजमेंट, डेली रूटीन और उनके परिवार को देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here