इस देश में हर चौथा व्यक्ति है एड्स से ग्रसित

0
386

पृथ्वी पर बहुत से देश हैं और प्रत्येक देश की अलग संस्कृति व अलग सभ्यता है, जो कि इन देशों के वातावरण और वहां की मूलभूत आवश्यकताओं पर निर्भर करती है। आज हम आपको एक ऐसे ही अलग संस्कृति वाले देश के बारे में बता रहे हैं, पर इसके पहले आप को बता दें कि हम आपको जो बता रहे हैं वह इस देश की संस्कृति या सभ्यता नहीं है बल्कि यहां फैली एड्स की बीमारी के बारे में है। इस देश में एड्स की बीमारी इतनी ज्यादा फ़ैल चुकी है कि यहां पर हर चौथा व्याक्ति एड्स से ग्रसित है। पिछले साल में यहां करीब 4000 लोग एड्स से अपना दम तोड़ चुके हैं।

कौन सा है यह देश –

KINGImage Source :http://s3.india.com/

इस देश का नाम है स्वाजीलैंड और यह अफ्रीका का एक छोटा सा देश है। यह देश मोजांबिक और दक्षिण अफ्रीका के बीच बसा हुआ है। यहां का राजा ही कैबिनेट मंत्रियों और प्रधानमंत्री को नियुक्त करता है। इस देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतन्त्र है। यहां के राजा “किंग मस्वती” हैं और प्रधानमंत्री “डॉ. सुबुसिओ बर्नवास डालमीनी”, जो कि यहां तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। देश से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर राजा स्वयं ही फैसला लेता है। यहां के राजा “किंग मस्वती” पिछले दिनों दिल्ली में हुई अफ्रीकन समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आये थे।

कैसी है यहां की संस्कृति –

Blog-Gareth-Swaziland-Reed-DanceImage Source :http://www.isvolunteers.org/

स्वाज़ीलैंड नामक इस देश की संस्कृति नृत्य पर आधारित है। यहां के लोग अपने फेस्टिवल पर अलग-अलग प्रकार के फोक डांस करते हैं। वार्षिक जलसे पर यहां की लेडीज टॉपलेस होकर राजा के सामने डांस करती हैं। यहां पर बांस से बहुत खूबसूरत कलाकृतियां बनाई जाती हैं जो कि यूरोप में काफी फेमस हैं। यहां के लोग सीप, शैवाल, कौड़ी से बने गहने पहनते हैं। बता दें कि इस देश की आबादी 12 लाख है, जिसमें से 3 लाख से ज्यादा लोग एचआईवी पीड़ित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here