अभिनेता विशाल ठक्कर पर रेप का आरोप

0
312

मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता विशाल ठक्कर पर रेप का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि इस अभिनेता ने पीड़िता को अपने घर पर बुलाकर उसके साथ रेप किया।

रेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने अभिनेता विशाल ठक्कर के खिलाफ अभिनेत्री से दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता अभिनेत्री ठक्कर की पूर्व प्रेमिका है। जो काफी समय तक ठक्कर के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह चुकी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उसके साथ हमेशा ही मारपीट किया करता था। जिसके चलते उसे अलग रहना पड़ा। और इस दौरान ठक्कर फोन के दवारा उसे परेशान करने के साथ धमकी देता था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता कई टीवी सीरीयल में काम कर चुकी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ठक्कर ने उसे धोखे से अपने घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी), 323, 509 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस अभिनेता को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here