अमिताभ की जगह प्रियंका चोपड़ा बनेंगी अतुल्य भारत का नया चेहरा?

0
432

हमारे देश में हर इंसान को बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की ‘असहिष्णुता’ पर टिप्पणी के मामले को देखते हुए भारत के पर्यटन मंत्रालय ने ‘अतुल्य भारत’ के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में आमिर खान से हुए कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू करने से मना कर दिया है। ऐसे में अब बॉलीवुड स्टार आमिर खान इसके ब्रैंड एंबेसडर नहीं हैं। इसके बाद इस पद के लिए अमिताभ बच्चन के नाम की चर्चा थी, पर पनामा पेपर्स मामले में उनका नाम आने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा को ‘अतुल्य भारत’ का ब्रैंड एंबेसडर बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

PRIYANKAImage Source :http://hindi.siasat.com/

आपको बता दें कि ‘अतुल्य भारत’ एक वैश्विक विपणन अभियान है। जिसे भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया है। वहीं प्रियंका ने अपने शिष्टाचार से अंतरराष्ट्रीय स्तर का जो दर्जा जीता है उसके चलते प्रियंका इस पद के लिए चयनित नामों में सबसे ऊपर आती हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माने तो प्रियंका को उनकी विदेशी लोकप्रियता के कारण उन्हें इस अभियान के लिए एकमात्र राजदूत के रूप में भी माना जा रहा है। उन्होंने एक बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक टीवी सीरीज में पसंदीदा अभिनेत्री के लिए ‘पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड’ भी जीता है। वहीं आज के वक्त में प्रियंका एक ऐसा नाम बन गई हैं जिसे एक अंतरराष्ट्रीय आइकन का दर्जा प्राप्त हो चुका है। यह भी माना जा रहा है कि प्रियंका को आगे लाने से हमारे देश और महिलाओं की छवि भी बदलेगी।

Amitabh-Bachchan1-580x395Image Source :http://static.abplive.in/

इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि पनामा पेपर लीक मामले में अमिताभ का नाम आने की वजह से इन्हें मेगास्टार की सूची से हटा दिया गया है। वहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा का कहना है कि अभी मंत्रालय से निर्णय आना बाकी है। इसलिए तब तक अमिताभ के ब्रैंड एंबेस्डर बनने से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब देखना ये होगा कि आखिर मंत्रायल का फैसला किसके पक्ष में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here