क्वान्टिको की शूटिंग पूरी करके लौटीं प्रियंका चोपड़ा

0
324

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से हॉलीवुड शो क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त थीं। इसलिए वह काफी समय से अमेरिका में ही रह रही थीं। इस धारावाहिक में प्रियंका ने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है। इस भूमिका के लिए उन्होंने बहुत तारीफ भी पाई। अब प्रियंका क्वांटको की शूटिंग पूरी करके भारत लौट आई हैं। भारत वापस आकर वह काफी खुश हैं।

Priyanka Chopra3Image Source: http://images.indianexpress.com/

प्रियंका ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘घर आकर बहुत अच्छा एहसास हो रहा है, मानों जैसे परियों ने छुआ हो। घर वही होता है जहां आपका दिल बसता है। अपने घर मुंबई आ गई हूं।’’ प्रियंका चोपड़ा अपने घर वापस आने के बाद काफी खुश हैं। उन्होंने यह पहले भी कहा था कि इस बार न्यू ईयर पर वह कुछ नया प्लान कर रही हैं। वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहती हैं।

वैसे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बाजीराव-मस्तानी बड़े परदे पर रिलीज़ हो चुकी है और इस फिल्म को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here