ब्रिटेन राज घराने के प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को रास नहीं आया महल, अब बसेंगे अफ्रीका

0
736
शाही परिवार

ब्रिटेन का शाही राज घराने की बात हो तो ये खबर हमेशा सुर्खियां बन जाती है। अब इन दिनों राजघराने के अंदर हो रही दो परिवारों कें बीच की उथलपुथल एक खास खबर बनने जा रही है पर इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारें में कहना मुश्किल है।

ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़ी बहू मेगन मर्कल बैसे तो अपने ड्रेसिंग सेंस से सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इस बार वो अपने ड्रेसिंग सेंस नही बल्कि इस राजघराने में दोनों बहू के बीच चल रही ऐसी खटपट से है। जिससे नराज होकर प्रिंस हैरी अपना महल छोड़ अफ्रीका में रहने का इरादा बना रहे है।

शाही परिवार

खबरे है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल केंसिंग्टन के पैलेस छोड़ने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि राजघराने के लोग उन्हें पसंद नही करते। जिसके कारण वो पैलेस को छोड़ देने का इरादा बना रहे है।

कहा ये भी जा रहा है कि रानी एलिजाबेथ ने खुद मेघन और हैरी को पैलेस से अलग करने का आदेश दे दिया था। लेकिन वो अफ्रीका में तीन साल तक नहीं रह सकते हैं रानी ने उन्हें इनका निवास स्थान फ्रॉगम कॉटेज में रहने का आदेश दिया है।

शाही परिवार

इसके अलावा प्रिंस विलियम और केट का ऑफिस शाही महल से बाहर होगा। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन महल में ही रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here