फिल्म शानदार का प्री रिव्यू

0
531

क्वीन की सक्सेस के बाद डायरेक्टर, प्रोडूसर और राइटर विकास बहल लेकर आ रहे हैं, अपनी नई मूवी शानदार। जो उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस फैंटम और यश जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी है। यह मूवी कल 22 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। मूवी में शाहीद और आलिया लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में पंकज कपूर, संजय कपूर, सना कपूर (शाहीद कपूर की बहन ), सुषमा सेठ, शिबानी दांडेकर, अंजना सुखानी और बहुत से को-एक्टर हैं।

स्टोरी की बात करे तो विकास बहल और चैताली परमार की ये कहानी रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरी हुई है। इसका स्क्रीन प्ले और डायलॉग अन्विता दत्ता गुप्तन ने किया किया है। शाहिद कपूर, आलिया और संजय कपूर की डायलॉग डिलीवरी इस फिल्म में शानदार है। फिल्म में लोगों को हंसने के लिए बहुत ही अच्छे कॉमेडी सीन और हयुमर डाला गया है। ताकि लोंगो को फिल्म देखनें में मजा आए। फिल्म के डायलॉग इसे ओर मजेदार बनाते है। जैसे शाहिद कपूर और पंकज कपूर की होने वाली लड़ाई।

ShaandaarImage Source: http://paknation.pk/

स्टार कास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म की कास्टिंग, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा के निर्देशन में की गई है। जिसमें शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, संजय कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ और बहुत ही काबिल अभिनेता और अभिनेत्रियां काम कर रहीं हैं।

फिल्म के अंदर स्टार्स के काम की बात की जाए तो शाहिद और आलिया ने अपने किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाया है। उन्होंने लोगों को लुभाने के लिए एक तरफ फनी सीन दिए है। तो दूसरी तरफ रोमांटिक सीन भी दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ अपना बोल्ड रूप भी दिखाया है, जिसमें वो समंदर के पास बिकनी पहन कर चलते हुए आ रही हैं।

Shaandaar3Image Source: http://media2.intoday.in/

शाहिद और आलिया की कैमिस्ट्री बहुत ही अच्छी है, वहीं पंकज कपूर आलिया के पिता का किरदार निभा रहे हैं। पंकज कपूर इस फिल्म में एक शक्की टाइप के पिता का किरदार निभा रहे हैं। वो कोशिश करते हैं कि शाहिद कैसे भी उनकी बेटी आलिया से न मिल पाए। पंकज कपूर और शाहिद के बीच की कैमिस्ट्री और उनके बीच फिल्म मे होने वाली खट्टी मिठ्ठी नोंक झोंक आपको बहुत ही लुभाएगी। शाहिद और पंकज कपूर पूरी मूवी मे लड़ते रहते है। इस मूवी में शाहिद कपूर की बहन सना कपूर अपना पहला डेब्यू कर रही हैं। वो इस मूवी में दुल्हन का किरदार निभा रही हैं।

Shaandaar2Image Source: http://images.indianexpress.com/

जिनकी इस मूवी में शादी होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ सुषमा सेठ घर की बुजुर्ग का किरदार निभा रही हैं। संजय कपूर इस फिल्म में अलग ही किरदार में नज़र आ रहें हैं। इस मूवी में उनकी एंट्री एक गोल्डन मैन की तरह होती है। जिसमे उन्हें गोल्डन कलर के कपड़े पहनने होते है।

अगर ओवर ऑल मूवी की बात की जाये तो यह अपने नाम जैसी ही शानदार है। इस मूवी के सीन आपको बहुत लुभाने वाले हैं। तो जाइये और शानदार देखिये अपने पूरे परिवार के साथ। क्योंकि यह एक पारिवारिक फिल्म है।

Shaandaar1Image Source: http://s2.dmcdn.net/

इस फिल्म के लाइव पब्लिक रिव्यु के लिए आप वाह गज़ब के you tube पेज को सब्सक्राइब कर सकते हैं। बॉलीवुड की लेटेस्ट ख़बरों के लिए हमे wahgazab.com पर लोग ऑन कर सकते हैं। आप हमे फेस बुक पर वाह गज़ब के नाम से भी फॉलो कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here