‘प्लैनेट एक्स’ के कारण विलुप्त हुए कई जीव

0
522

हमारी पृथ्वी पर हर समय कुछ ना कुछ होता ही रहता है। आज से ही नहीं ना जाने कितने समय से इस पृथ्वी पर कई तरह के जीवों ने जन्म लिया और इस पृथ्वी को रहने लायक बनाया, लेकिन हर बार एक लंबे समय के अंतराल के बाद यहां कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है जो इसे पूरी तरह से खत्म कर देते हैं और उसके बाद फिर इसे एक नए सिरे से बनाने की कोशिश की जाती है।

आज तक वैज्ञानिक इस बात का पता नहीं लगा सके थे कि आखिर ऐसा क्यों होता है। जिसके कारण पृथ्वी पर मौजूद जीवों की प्रजाति तक पूरी तरह से विलुप्त हो जाती है, लेकिन आपको शायद यह जान कर हैरानी होगी कि पृथ्वी पर होने वाली इस घटना का मुख्य कारक एक प्लैनेट है जो कि पृथ्वी के पास आते ही उसमें मौजूद हर तरह के जीवों को खत्म कर देता।

plantImage Source: http://www.ancient-code.com/

हाल ही में किए एक शोध में कुछ वैज्ञानिकों ने माना है कि हमारे सौरमंडल का संभावित नौवां ग्रह अक्सर होने वाली सामूहिक विलुप्ति की वजह हो सकता है। इस 9वें ग्रह को वैज्ञानिक ने प्लैनेट एक्स नाम दिया है।

इस शोध में वैज्ञानिकों ने माना है कि प्लैनेट एक्स का संबंध उल्का पिंडों के गिरने से भी है जो कि लगभग 2.7 करोड़ वर्षों के बाद होती है। जिसके कारण पृथ्वी से कई जीव पूरी तरह से विलुप्त हो जाते हैं। आपको बता दें कि इस अध्ययन की जानकारी मंथली नोटिसेज ऑफ द रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी जर्नल में दी गई है। इतना ही नहीं अभी तक वैज्ञानिकों को प्लैनेट एक्स की स्थिती का पता नहीं चला है। लगभग 100 वर्षों से कई सारे वैज्ञानिक इसकी खोज में लगे हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here