क्या भारतीयों की गदंगी से परेशान हैं विदेशी!

0
467

भारत में आपने कई बार पान खाया होगा, लेकिन यह आदत अब विदेशियों को परेशान करने लगी है। ब्रिटेन के शहर लेसिस्टर में इस आदत से स्थानीय प्रशासन के पास शिकायतों का अंबार लग गया है। इस कारण स्थानीय प्रशासन यहां पर पान थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना रहा है।

पान को शान के अंदाज से भी जोड़ा जाता है। आज भी कई क्षेत्रों में खाने के बाद पान को देने की प्रथा है। जहां पान को भारत के लगभग सभी प्रदेशों में खाया जाता है, वहीं अब यही पान विदेशियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। आपको बता दें कि ब्रिटेन के लेसिस्टर सिटी में पान की वजह से चारों ओर गंदगी हो रही है। इस शहर में भारतीयों की संख्या काफी अधिक है। इस कारण भी यहां पर पान खाने वालों की तादाद काफी अधिक है। लेसिस्टर के स्थानीय प्रशासन के पास इस समस्या के चलते कई अन्य शिकायतें आ चुकी है। इस कारण अब यहां का प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर पान खाकर थूकने वालों पर कार्रवाई करने की रणनीति तैयार कर रहा है।

Paan5Image Source: http://blog.whatsupgurgaon.in/

इसके तहत सार्वजनिक स्थल संरक्षण आदेश लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इस आदेश को विशेष तौर पर शहर के मेल्टन रोड और बेलग्रेड रोड पर लागू करने की योजना बनाई गई है। इन दोनों ही जगहों पर गुजराती मूल के उद्योगपतियों की सोने की दुकानें हैं। गंदगी की समस्या के काफी बढ़ने से ही यह नियम लागू किया जाने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here