2 शरीर और 8 पैर का है यह अजीबो-गरीब जंतु, देखकर लोग हैं चकित

0
442
weird pig

आपने अपने आसपास बहुत से जंतु देखें ही होंगे, पर क्या कभी आपने 2 शरीर और 8 पैर के किसी जंतु को देखा है? यदि नहीं, तो जानिए एक ऐसे ही जंतु के बारे में। इस जंतु ने हाल ही में जन्म लिया है और इसको देख कर लोग हैरान हो रहें हैं। आपने देखा ही होगा कि सामान्य जंतुओं के एक ही शरीर में 4 पैर होते हैं, पर इस जंतु के 2 शरीर हैं तथा 8 पैर है। इस कारण ही यह जंतु लोगों की हैरानी का केंद्र बना हुआ है। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में।

pigimage source : 

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह मामला चीन के शेडोंग क्षेत्र से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के लिनी शहर के निवासी “गाओ बाईकी” के फार्म हाउस में एक मादा सूअर ने बड़े ही अजीबो-गरीब जुड़वा सूअर को जन्म दिया है। इस सूअर का मुंह तो एक ही है, पर शरीर 2 तथा पैर 8 हैं। इस अजीबोगरीब जंतु के जन्म के बाद इसकी खबर सारे इलाके में फैल गई, जिसके बाद फार्म हाउस पर लोग इस सूअर के बच्चे को देखने के लिए आने लगे। जिन लोगों ने भी इस जंतु को देखा है वह इसको देख कर हैरान हो रहें हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस प्रकार का सूअर नहीं देखा है। इस जंतु के मालिक गाओ बाईकी का इस बारे में कहना है कि जब यह सूअर पैदा हुआ था, तब वह सही सलामत था लेकिन जब उन्होंने उसको दूध पिलाने की कोशिश कि तब उसकी मृत्यु हो चुकी थी। गाओ बाईकी ने इस मौत के पीछे वैज्ञानिक कारण का पता लगाने की कोशिश की, पर कुछ पता नहीं लग सका। आपको हम बता दें कि चीन में इस प्रकार के कई और मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल इस सूअर के बच्चे की चर्चा सारे क्षेत्र में बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here