प्रियंका चोपड़ा का न्यू ईयर सेलिब्रेशन

0
303

बॉलीवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में हैं। इन दिनों वह हॉलीवुड सीरियल क्वान्टिकों की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन वह नया साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हैं। प्रियंका ने कहा ‘‘अब क्वांटिकों के लिए मैं जनवरी में अमेरिका लौटूंगी, लेकिन इससे पहले मैं परिजनों और दोस्तों के साथ नया साल मनाना चाहती हूं। अब मैं चार-पांच दिनों के लिए कुछ प्लान कर रही हूं।’’

प्रियंका ने यह भी कहा कि ‘‘मैंने दो सालों से म्यूजिक को लेकर कुछ नहीं किया, लेकिन 2016 में जरूर कुछ करना चाहूंगी। मैं म्यूजिक से बहुत प्यार करती हूं। इसके अलावा बाजीराव मस्तानी के परिजनों द्वारा किए जा रहे फिल्म के विरोध के बारे में प्रियंका ने कहा कि बाजीराव के परिजन फिल्म के सेट पर आए थे, लेकिन तब उन्होंने कोई विरोध नहीं किया था। 500 साल पहले की सच्चाई का आप पता नहीं लगा सकते।

प्रियंका जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी में काशीबाई के किरदार में नज़र आएंगी। वह इस फिल्म में महाराजा बाजीराव की पहली पत्नी की भूमिका में दिखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here