‘ढिशूम’ के ट्रेलर में देखिए जॉन-वरूण का ‘ढिशूम-ढिशूम’ अवतार

0
586

जॉन की फिल्म ‘ढिशूम’ का इंतजार ना जाने उनके फैंस कब से कर रहे हैं लेकिन इसके लिए आपको बस कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं आज हम आपके लिए एक गुड न्यूज लेकर आए हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें आपको जॉन, वरूण, अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडिस दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छआ है। अक्षय काफी लंबे वक्त बाद स्क्रीन पर उतर रहे हैं।इस फिल्म में नरगिस कैमियों करती दिखने वाली हैं।

dishoom trailer1Image Source:

यह कहानी एक क्रिकेटर की किडनैपिंग के इर्द गिर्द घूमती कहानी है। माना जा रहा है कि इसमें जिस क्रिकेटर का रोल साकिब सलीम निभा रहे हैं। वह टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली से प्रेरित है। उनकी कुछ दिन पहले विराट के साथ एक फोटो भी वायरल हुई थी। रोहित धवन के डायरेक्शन में यह फिल्म बनी है। जो जल्द रिलीज होने को तैयार है।

dishoom trailer2Image Source:

ऐसी खबर है की इस फिल्म में एक क्रिकेटर की किडनैपिंग हो जाती है। जैसा की आपको तस्वीरों से दिख रहा होगा कि जॉन और वरूण फिल्म में पुलिस अधिकारी बने हैं वहीं जैकलीन फर्नांडिस भी इस फिल्म में मुख्य भुमिका में हैं। फिल्म अगले महीने 29 जुलाई को रिलीज होने को तैयार है। इसके लिए आपको थोड़ा सा सब्र रखना होगा। लेकिन आप तब तक इसके ट्रेलर को देखकर मजा ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here