भारत की इन सबसे डरावनी जगहों को आप यक़ीनन नहीं जानते होंगे

0
697

भूत प्रेत आदि से सम्बंधित घटनाएं और पुरानी कहानियां हम लोग काफी समय से अपने बड़े बूढ़ों या फिर अपने करीबी लोगों से सुनते आ रहे हैं। इसी कारण से कहीं न कहीं हम लोग इस प्रकार की चीजों पर विश्वास भी करते हैं। अपने देश में भी इस प्रकार के कई स्थान ऐसे हैं जहां पर यदि कोई गया तो फिर वापस लौट कर नहीं आ पाया। इन स्थानों से जुड़े रहस्य आज तक कभी किसी के सामने खुले भी नहीं हैं। आज हम आपको अपने देश के कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन रहस्यमय स्थानों के बारे में।

1- पिसवा के डरावने जंगल –

haunted places in india 1Image Source:

यह जंगल मथुरा जिले के अंतर्गत आते हैं। ये जंगल वर्तमान में सबसे डरावने और खतरनाक जंगलों में शुमार हैं। इसलिए इन जंगलों की ओर कोई भी व्यक्ति नहीं जाता है। यहां के इन जंगलों के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इन जंगलों में जाते ही कई प्रकार की डरावनी आवाजें सुनाई पड़ने लगती हैं, जिसके कारण बहुत से लोग वहीं से वापस हो जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि जो भी इन जंगलों के अंदर आज तक गया है वह कभी वापस लौट कर नहीं आ पाया है।

2- भूत बंगला, मेरठ –

haunted places in india 2Image Source:

यह भूत बंगला मेरठ के कैंट बोर्ड के सीईओ के आवास के पास में ही स्थित है। सीईओ आवास से एक रास्ता अंदर की ओर जाता है। उस पर ही यह भूत बंगला बना हुआ है। इसके अलावा माल रोड से अंदर की ओर लगभग 650 किमी चलने पर भी आपको यह भूत बंगला दिखाई दे जाएगा। कहा जाता है कि इस बंगले की छत पर एक औरत लोगों को दिखाई दे जाती है। इस औरत को लोग डायन कहते हैं। यह बंगला भारत के टॉप 10 डरावने स्थानों में अपना स्थान रखता है।

3- शनीवारवाड़ा किला –

haunted places in india 3Image Source:

शनिवार वाडा किला महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। यह काफी पुराने समय का बना किला है। उस समय पश्चिम भारतीय प्रांत पर पेशवाओं का अधिकार था, परन्तु पेशवाओं का उत्तराधिकारी उस वक्त बालिग नहीं था। वह एक बच्चा था जिसका नाम नारायण था। सत्ता और शक्ति के लालच में इस बच्चे के चाचा ने उस की हत्या करा दी थी। यह बच्चा सारे महल में दौड़-दौड़ कर अपने चाचा को मदद के लिए पुकारता रहा, पर उसके चाचा खुद इस साजिश में शामिल थे, इसीलिए हत्यारों ने उस बच्चे को ढूंढ़ कर उसकी हत्या कर दी थी। आज भी उस बच्चे के चिल्लाने की आवाज इस किले से कभी-कभी आती है और चांदनी रात में ये आवाजें और भी तेज हो जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here