इस महिला ने 11 बच्चों को एक साथ दिया जन्म!

0
1072

अपने देश और दुनिया में बहुत सी इस प्रकार की घटनाएं घटित होती हैं जिनको देख कर कोई भी आश्चर्यचकित हो सकता है। आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह खबर है एक महिला के बारे में जिसने हाल ही में एक साथ 11 बच्चों को जन्म दिया है। इस महिला का नाम मारिया हर्नानडेस है और वर्तमान में इनकी उम्र 42 साल है। इस उम्र में 11 बच्चों को एक साथ जन्म देने की इस घटना को विश्व पटल पर एक बड़े आश्चर्य और विश्व रिकॉर्ड की तरह देखा जा रहा है।

A mother gives birth to 11 children together1Image Source:

मारिया हर्नानडेस नामक यह महिला इंडियाना में रहती हैं। जब इनको डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया तो सभी लोग इनको देख कर हैरान थे। सभी की हैरानी उस समय और बढ़ गई जब इस महज ने 17 मिनट में 11 बच्चियों जन्म दिया। डॉक़्टर इस बात को लेकर भी चकित हैं कि सभी पैदा हुई बच्चियां बिल्कुल सही हैं और तन्दुरुस्त भी। सभी लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं। डिलीवरी टीम के डॉक्टरों का कहना है कि “हम देखते रह गए कि एक के बाद एक लड़की जन्म ले रही है और महज 17 मिनट में इन 11 बच्चियों ने जन्म लिया। हम इसे चमत्कार ही कह सकते हैं।” दूसरी ओर मारिया के पति का कहना है कि “गोदभराई के समय उन्हें काफी दिक्कतें आई थी, लेकिन अब सभी बच्चियां बिल्कुल ठीक हैं और अब रीले चिल्ड्रन अस्पताल में हैं। एकसाथ इतने बच्चों का माता-पिता बनने पर पूरी दुनिया इस जोड़े को बधाई दे रही है।”
इस प्रकार से देखा जाए तो एक साथ इतने बच्चे को जन्म देने की यह घटना चमत्कार ही कही जा सकती है, परन्तु यह संभव होना उतना आसान भी नहीं है जितना दिखता है।

A mother gives birth to 11 children together2Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here