देश-दुनिया में ऐसी बहुत से जगह और स्थान हैं जहां के बारे में ऐसी मान्यता है कि इन स्थानों पर किसी न किसी प्रकार के भूत-प्रेत का साया रहता है। बहुत से ऐसे भी स्थान हैं जहां जांच करने पर इस प्रकार की कोई गतिविधि नहीं दिखाई दी, पर कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां रहने वाले खुद ही इन स्थानों के बारे में ऐसा दावा करते नज़र आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में बता रहे हैं जहां रहने वाली मकान मालकिन का दावा है कि उसके मकान में भूत रहते हैं और वे उस पर हमला भी कर चुके हैं। इस महिला ने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे से कुछ फोटोज भी दिखाए हैं जिनके बारे में उसने दावा किया है कि ये फोटोज भूत के हैं। इस कारण ही वर्तमान में यह महिला अपने घर को बेचने जा रही है।
 Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/
Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/
क्या है मामला –
 Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/
Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/
यह घटना है इंग्लैंड की। यहां के “एसेक्स” नामक स्थान पर एक घर है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह भुतहा है। इस घर की मालकिन ” वेनेसा मिशेल” नाम की महिला है, जो घर के भुतहा होने के कारण इसको बेच रही है। उन्होंने इस घर की कीमत 78 लाख रुपए रखी है। वेनेसा मिशेल का कहना है कि यह एक भुतहा घर है और उन पर कई बार भूत द्वारा हमले हो चुके हैं। यह घर पुराने समय में जेल हुआ करता था। वेनेसा मिशेल ने एक रहस्यमय आकृति अपने सीसीटीवी में कैद होने के बाद इस घर को बेचने का फैसला लिया है।
इंग्लैंड के एक अखबार के अनुसार वेनेसा मिशेल इस घर में 2004 में आई थीं और उस समय उनको इस घर के भुतहा होने का अंदाजा नहीं था। वेनेसा मिशेल का दावा है कि उसने घर के फर्श पर खून के धब्बे भी देखे हैं और अब वह इस घर में और ज्यादा समय नहीं रह सकती हैं। उन्होंने इस घर को काफी मोटे दाम पर खरीदा था। वर्तमान में वेनेसा मिशेल इस घर को बेच रही हैं।
