चीतों के बीच बेख़ौफ़ घूमने वाली महिला

0
274

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। आपने महिलाओं की बहादुरी के कई किस्से भी सुने होंगे, लेकिन अफ्रीका के नामीबिया में एक महिला ने तो निडरता की सारी हदें पार कर दी हैं। यह महिला बिना डरे चीतों और शेरों के बीच चली जाती है।
नामीबिया में यह महिला बुश गर्ल के नाम से मशहूर है। इस महिला का असली नाम मर्लीसी है, लेकिन सेन बुशमैन समुदाय के करीब रहने के कारण इनका नाम बुश गर्ल पड़ गया।

https://www.youtube.com/watch?v=d3iWtu99nN0

Video Source: https://www.youtube.com

उसकी बहादुरी के किस्से सिर्फ अफ्रीका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फ़ैल गए हैं। सोशल साइट पर उसकी बहादुरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। मर्लीसी नामीबिया की मशहूर संरक्षणवादी और टीवी कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता है। वह पिछले 30 सालों से जंगली जीवों के बीच है। मर्लीसी के पिता का नामीबिया के नेशनल पार्क के बीच में फार्म हाउस है। यहां 9 से ज्यादा जंगली चीते हैं जो मर्लीसी से डरकर भागते हैं। मर्लीसी बिना डरे अपनी मोटरबाइक पर सवार होकर इन चीतों के बीच चली जाती है। अगर चीते उन पर हमला करने की सोचते भी हैं तो मर्लीसी के करीब जाते ही डर के भाग खड़े होते हैं।

मर्लीसी इतनी साहसी है कि अपनी बाइक पर बैठ कर मज़े से जंगल में बिना डरे घूमती है। वह बचपन से ही वन्यजीवों के बीच में हैं। इसलिए निडर हो कर चीतों के बीच चली जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here