ये थी अप्रैल 2017 में देश में घटी चर्चित घटनाएं, जानिए इनके बारे में

0
491
अप्रैल 2017

 

महज कुछ दिनों के बाद साल 2017 हमसे विदा ले लेगा। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं इस वर्ष भारत में हुई कुछ चर्चित घटनायों के बारें में। आइये जानते हैं इसी क्रम में अप्रैल 2017 का घटनाक्रम। इससे पहले का घटनाक्रम हम आपको बता चुके हैं। अब इसी चीज को आगे बढ़ाते हुए हम अप्रैल 2017 में भारत में हुईं घटनाओं के बारे में आपको यहां विस्तार से बता रहें हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।

1 – सुलखान सिंह बने थे यूपी के नए डीजीपी –

अप्रैल 2017Image Source: 

आपको बता दें कि 21 अप्रैल 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यूपी का नया डीजीपी सुलखान सिंह को घोषित किया था। इससे पहले यह पद एस.जावीद अहमद के पास था, पर यूपी में सत्ता हासिल करने के महज एक माह बाद ही बीजेपी सरकार ने उनको हटा दिया था। सुलखान सिंह 1980 बैच के सबसे आई.पी.एस रह चुके हैं। उनको अभिसूचना तथा एडीजी कानून-व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई थी।

2 – अक्षय कुमार को मिला था “बेस्ट एक्टर अवार्ड” –

अप्रैल 2017Image Source: 

7 अप्रेल 2017 को अक्षय कुमार को “बेस्ट एक्टर अवार्ड” का पुरूस्कार मिला था। आपको बता दें कि उनको यह पुरूस्कार 64 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार समारोह में उनकी फिल्म “रुस्तम” के लिए दिया गया था। इस 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में प्रियदर्शन ने ज्यूरी की भूमिका निभाई थी। अक्षय कुमार की फिल्म “रुस्तम” 2016 में आई थी।

3 – विद्या बालन बनी थीं सिल्क कपड़ों की ब्रांड ऐंम्बेस्डर –

अप्रैल 2017Image Source: 

10 अप्रैल 2017 के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास ने फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को अपने यहां के सिल्क के कपड़ों का ब्रांड ऐंम्बेस्डर बनाया था। रघुवरदास ने कहा था कि इससे “सिल्क के उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तथा सिल्क उत्पाद में वृद्धि होगी।” आपको बता दें कि विद्या बालन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए झारखंड गई थी। इसी दौरान रघुवरदास उनसे मिले और उन्हें अपने यहां के सिल्क उत्पाद का ब्रांड ऐंम्बेस्डर बना दिया।

4 – फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का निधन –

अप्रैल 2017Image Source: 

फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन से सारा बॉलीवुड दुःखी हो उठा था। विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल 2017 को मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ था। वे एक दिग्गज फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ के तौर पर जाने जाते थे। उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने भी दुःख प्रकट किया था। विनोद खन्ना ने आखरी बार 2015 में आई फिल्म “दिलवाले” में काम किया था। उनका निधन 70 वर्ष की आयु में हुआ था।

5 – एमसीडी चुनावों में बीजेपी की जीत –

अप्रैल 2017Image Source: 

26 अप्रैल 2017 में बीजेपी ने एमसीडी चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की। इन चुनावों में बीजेपी ने तीनों निगमों पर जीत हासिल की थी। इन चुनावों में बीजेपी ने 270 वार्डों में से 181 वार्डों पर विजय प्राप्त की। इस प्रकार बीजेपी ने यह एमसीडी चुनाव जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here