जानिए वर्ष 2017 के शुरुआती माह जनवरी में हुई इन प्रमुख घटनाओं के बारे में

0
701
जनवरी

 

वर्ष 2017 ख़त्म होने को है। ऐसे में आज हम आपको बता रहें हैं देश में जनवरी 2017 में घटित हुई कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में। आइये जानते हैं इन घटनाओं के बारे में

1 – चीफ जस्टिस बने जगदीश सिंह खेहर –

जनवरीImage Source: 

2017 वर्ष की शुरुआत में ही 04 जनवरी को “जगदीश सिंह खेहर” को भारत का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें देश के 44वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई थी। इससे पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर 3 जनवरी 2017 को अपने पद से रिटायर हुए थे।

2 – धोनी ने टी-20 और वन-डे क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी –

जनवरीImage Source: 

इसी वर्ष इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहें “महेंद्र सिंह धोनी” ने 4 जनवरी 2017 को टी-20 और वन-डे क्रिकेट मैचों की कप्तानी छोड़ दी थी। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची में जन्में हैं और 28 वर्ष बाद इंडियन क्रिकेट टीम ने उनकी कप्तानी में ही वर्ल्ड कप जीता था।

3 – अभिनेता ओमपुरी का निधन –

जनवरीImage Source: 

बालीवुड के दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का निधन भी इसी वर्ष 06 जनवरी 2017 को हुआ था। वे एक कदावर अभिनेता थे। उनके निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहार फ़ैल गई थी। ओमपुरी ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत फिल्म “घासीराम कोतवाल” से की थी, यह फिल्म एक मराठी नाटक पर बनाई गई थी। 1980 में आई फिल्म “आक्रोश” उनके फ़िल्मी कैरियर की पहली हिट फिल्म थी।

4 – बाबा रामदेव ने बनाये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड –

जनवरीImage Source: 

बाबा रामदेव को आज सभी जानते हैं। वे योग की प्राचीन विद्या को सरल तरीके से जनमानस के बीच लेकर आये। आपको बता दें कि इसी साल की 12 जनवरी को बाबा रामदेव ने 5 वर्ल्ड रिकार्ड बनाये थे। ये सभी वर्ल्ड रिकार्ड स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन बनाये गए थे। इस दिन बाबा रामदेव ने एक लाख लोगों के साथ में सूर्य नमस्कार किया था।

5 – साइना नेहवाल ने जीता खिताब –

जनवरीImage Source: 

आपको पता होगा ही होगा कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने क्षेत्र की स्टार मानी जाती हैं। उन्होंने इस साल की 23 जनवरी को “मलयेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब” अपने नाम किया था। यह खिताब 120,000 डॉलर की इनामी राशि का होता है। साइना ने थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवोंग को हरा कर यह खिताब अपने नाम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here