करण और बिपाशा जल्द करने जा रहे शादी

0
460

बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अब सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड की बंगला ब्यूटी बिपाशा बसु भी बहुत जल्द शादी कर सकती हैं। सूत्रों से पता चला है कि बिपाशा बसु और करण ग्रोवर जल्द ही शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों अगले महीने 30 अप्रैल को शादी कर सकते हैं। यही नहीं दोनों ने अपनी शादी का वेन्यू भी खोज लिया है और इनकी शादी मुंबई में ही होने जा रही है।

karanImage Source: http://static.spotboye.com/

वैसे करण और बिपाशा ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में मीडिया से बात नहीं की है, लेकिन बिपाशा की प्रेम कहानी उनकी ही तरह काफी अलग रही है। बिपाशा की करण से पहली मुलाकात अलोन के सेट पर हुई थी। बताया जाता है कि उसके बाद से ही दोनों में नजदीकियां आ गई थी और दोनों ने शादी का फैसला किया। वैसे काफी समय पहले सुनने में आ रहा था कि करण की मां ने इनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी है, लेकिन अभी तक इस बात के बारे में किसी ने भी खुलकर बात नहीं की है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर अगर बिपाशा से शादी कर लेते हैं तो यह उनकी तीसरी शादी होगी। करण की पहली शादी श्रद्धा निगम से हुई थी जो एक टीवी एक्ट्रेस थी और उसके बाद उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की थी वो भी टीवी एक्ट्रेस थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here