दादरी में भाईचारे के लिए सद्भावना कबड्डी मैच

0
347

बीते दिनों हुआ दादरी कांड देश में चर्चा का विषय बना रहा। अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। क्षेत्र में अमन और चैन के लिए दोनों ही समुदाय पूरी कोशिश में जुटे हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन भी अब दादरी में शांति बनाए रखना चाहता है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने खेल का रास्ता चुना है। देखा भी जाता है कि खेल के दौरान अक्सर लोग टीम में जाति या संप्रदाय को बीच में नहीं लाते है। टीम में सभी एकजुट होकर केवल खेल जीतना चाहते हैं। इसलिए दादरी के आस-पास के गांवों और बिसहाड़ा के दोनों समुदायों के युवाओं के लिए सद्भावना कबड्डी मैच की प्रतियोगिता रखी गई है।

Kabaddi in dadriImage Source: http://www.padhaaro.com/

इस फ्रैंडली मैच में दोनों ही समुदाय के युवा एक साथ मैदान में खेलते नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता की पहल मेरठ जोन के आईजी के द्वारा की जा रही है। दादरी के बिसहड़ा गांव में अब शांति बहाली के लिए प्रयास किए जाने लगे हैं। इस दौरान पुलिस विभाग के द्वारा बिसहड़ा गांव के अलावा आस-पास के अन्य गांवों के युवाओं के लिए भी एक प्रतियोगिता रखी गई है। इस प्रतियोगिता में कबड्डी मैच रखा गया है। जिसमें दादरी सहित चौदह गांव के लड़कों की 11 कबड्डी टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में हिन्दू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के युवाओं को एक साथ शामिल किया जाएगा। बिसाहड़ा, नई बस्ती दादरी, चिटहरा, बढुपरा, बम्बावड, महावड, काल्दा, दुजाना, नरौली, एनसीपीई, छिडौडी, खेड़ी, कचैड़ा, तिलपता के युवा टीम में रखे जाएंगे।

मेरठ जोन के आईजी आलोक शर्मा के सुझाव पर इस सद्भावना कबड्डी मैच की प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें खिलाड़ियों का चयन पर्ची निकालकर किया जाएगा। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। आस-पास के युवा भी इसे पुलिस द्वारा की जा रही सार्थक पहल बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here