जय गंगाजल का नया ट्रेलर हुआ रिलीज

0
421

फिल्म जय गंगाजल का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पावर पैक एक्शन करती दिखेंगी। प्रियंका की यह भूमिका उनके कैरियर की अन्य फिल्मों की तरह ही दमदार साबित होगी। विदेशों में शो क्वाटिको और फिल्म बाजीराव मस्तानी में बेहतरीन किरदार निभाने के बाद जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। प्रियंका के चाहने वालों को इस फिल्म के बारे में जानकारी देने के लिए फिल्म के निर्देशक ने दूसरा ट्रेलर रिलीज किया है।

अपनी फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाने के बाद प्रियंका अब समाज के दुश्मनों के छक्के छुड़ाती नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पुलिस विभाग की अधिकारी आभा माथुर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्माण करने वालों ने इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिलहाल इस ट्रेलर से कुछ विवाद भी जुड़ गए हैं। फिल्म के इस ट्रेलर में साला शब्द का प्रयोग किया गया है। इस पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। फिल्म में प्रियंका की दमदार डायलॉग डिलीवरी है। प्रियंका के प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

Video Source: https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here