बचपन में एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं ईशिता भल्ला उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी

0
522

‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल की इशिता भल्ला, यानि दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे का एक ऐसा नाम हैं जिसे आज हर घर में लोग जानते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। देश से लेकर विदेश तक में उनके कई फैन हैं। दिव्यांका का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में हुआ था।

दिव्यांका टीवी के सबसे चर्चित सीरियल ‘ये हैं महोब्बतें’ में ईशिता भल्ला के करिदार से घर-घर तक पहुंच गई हैं, लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दिव्यांका ने काफी संघर्ष किए हैं। दिव्यांका बचपन में एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं, पर यह कोई नहीं जानता था कि एक आर्मी ऑफिसर का सपना देखने वाली यह लड़की एक दिन टीवी सीरियल की सबसे लोकप्रिय बहू बन जाएंगी।

Divyanka-TripathiImage Source: http://ahdwallpaper.com/

दिव्यांका ने 2006 में जीटीवी के सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के जरिए छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इस सीरियल की सुपरहिट कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 700 एपीसोड से ज्यादा चलने वाला यह सीरियल करीब तीन सालों तक छोटे परदे पर छाया रहा था। देखा जाए तो दिव्यांका ने पिछले करीब दस सालों में टीवी पर कई लोकप्रिय किरदार निभाए हैं। ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ की विद्या से लेकर कॉमेडी सर्कस और सीरियल मिस्टर और मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले तक दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ी है।

अपने करियर में इतनी कामयाबी हासिल करने के बाद भी दिव्यांका को प्यार में धोखा ही मिला है। उन्होंने इसी वर्ष शरद मल्होत्रा के साथ अपना रिलेशनशिप खत्म किया है, लेकिन सुनने में आ रहा है कि दिव्यांका इन दिनों अपने कोस्टार विवेक दहिया को डेट कर रही हैं। सूत्रों से पता चला है कि वह एक दूसरे को पिछले एक महीने से डेट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here